खेल

IND vs NZ: मैच के पहले ही दिन Washington Sundar की स्पिन के जाल में फंसे कीवी बल्लेबाज, 259 रनों पर ढेर हुआ न्यूजीलैंड

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को पुणे में शुरू हुआ. पहले मैच में हार झेलने के बाद भारत पर सीरीज हारने का खतरा था. इस मैच को जीतकर भारत सीरीज में वापसी करना चाहता था.

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए. कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को, मोहम्मद सिराज की जगह आकाश दीप और केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया.

पहले सेशन में आर अश्विन ने न्यूजीलैंड के दो विकेट झटके. उन्होंने 7वें ओवर में न्यूजीलैंड के स्टैंडबाई कप्तान टॉम लैथम (15) को LBW आउट किया. इसके बाद अश्विन ने विल यंग (18) को भी ऋषभ पंत के हाथों कैच करवा दिया.

वाशिंगटन सुंदर रहे दिन के हीरो

न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की थी और 59 ओवर में 3 विकेट पर 197 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने कहर बरपाना शुरू किया. सुंदर ने एक के बाद एक विकेट लिए और न्यूजीलैंड की पूरी टीम 259 रनों पर ढेर हो गई. सुंदर ने 62 रन के अंदर 7 विकेट लिए और न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया.

इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट पर 16 रन बना लिए थे. रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. यशस्वी जायसवाल 6 और शुभमन गिल 10 रन बनाकर नाबाद रहें.

आश्विन ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय गेंदबाजों में वाशिंगटन सुंदर और आर अश्विन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. सुंदर ने 59 रन देकर 7 विकेट लिए जबकि अश्विन ने 64 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसी बीच आश्विन ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. आश्विन ने जैसे ही मैच का दूसरा विकेट लिया, उनके विकेट की संख्या को 188 तक पहुंच गई. इस तरह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को पीछे छोड़ दिया और WTC इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, बने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

17 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

26 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

26 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

45 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

59 minutes ago