सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. इसी बीच महायुति में बगावत भी खुलकर सामने आ गई है. एनसीपी (अजित पवार) के मुंबई अध्यक्ष समीर भुजबल ने पद से इस्तीफा देने के बाद शिवसेना उम्मीदवार के खिलाफ नामांकन दाखिल किया है.
समीर भुजबल ने नांदगांव विधानसभा सीट से निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है. समीर भुजबल छगन भुजबल के भतीजे हैं. महायुति में हुए सीट बंटवारे में एकनाथ शिंदे के खाते में नांदगांव विधानसभा सीट गई थी. जहां से मौजूदा विधायक सुहास कांडे को शिवसेना (शिंदे गुट) ने उम्मीदवार घोषित किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, समीर भुजबल नांदगांव सीट से टिकट मांग रहे थे, हालांकि सीट बंटवारे में नांदगांव शिंदे के पास पहुंच गई. जहां से एकनाथ शिंदे ने सुहास कांडे को टिकट दिया है. समीर भुजबल के समर्थक भी इस बात को पहले ही बता चुके थे, कि वे किसी अन्य पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे. इसलिए समीर भुजबल को टिकट दिया जाए.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…