चुनाव

“दुनिया मान चुकी है कि भारत ताकतवर देश बन चुका है”, रक्षामंत्री बोले- BJP जो कहती है, वो करके दिखाती है

Lok Sabha Election 2024: अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में चुनाव प्रचार अभियान में जुटे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया मान चुकी है कि भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है. किसी राज्य के विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना. इस कार्य के लिए योगी जी की चर्चा पूरे भारत में और दुनियाभर में हो रही है.

उन्होंने कहा कि यूपी हमारे लिए गौरव का विषय बन गया है. सीएम योगी के नेतृत्व में लक्ष्य तय किया गया है कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना है. ऐसा होने पर भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई रोक नहीं सकेगा.

उन्होंने कहा, “अपने राजनीतिक जीवन में चुनाव लड़ते वक्त मैंने कभी कोई वादा नहीं किया. बस निवेदन करता हूं कि आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं मिलें. यहां पर क्या विकास कार्य हुए हैं, मुझे बताने की आवश्यकता नहीं है. अबतक हुई चार चरण की वोटिंग से जो रिपोर्ट हमें मिली है, उसके आधार पर हम 400 से अधिक सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करने जा रहे हैं.”

बहुमत मिलने पर बीजेपी ने…

उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे विश्‍वसनीय पार्टी है, जो कहती है वो करती है. 1951 से हम कहते रहे हैं कि संसद में जब हमें स्पष्ट बहुमत प्राप्त होगा तो हम क्या क्या करेंगे. 2014 में हमारी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनी. हमने बहुमत मिलते ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का काम किया. जम्मू-कश्मीर का तेजी से विकास हुआ है. कांग्रेस की हुकूमत में हिन्दुस्तान का शायद ही कोई राज्य रहा हो जहां आतंकी घटना नहीं हुई. आज कश्मीर में एक-दो बड़ी वारदात को छोड़कर देश में कहीं आतंकी घटना नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- “PoK भारत का हिस्सा और इस पर हमारा अधिकार, 130 करोड़ की आबादी वाला देश क्या किसी से डरकर…”- अमित शाह

दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत

राजनाथ सिंह ने कहा, आज अयोध्या में राममंदिर बन गया है. राम अपनी कुटिया से भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. अब भारत में रामराज्य होकर रहेगा. उन्होंने कहा कि आज भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है. भारत के प्रति धारणा बदल चुकी है. दुनिया मान चुकी है कि भारत ताकतवर देश बन चुका है. जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब हमारा देश अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में 11वें स्थान पर था, आज मोदी जी के नेतृत्व में हम पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं कह रही हैं कि भारत सबसे तेजी से विकास कर रहा है. 2027 तक भारत दुनिया की तीसरा सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

14 minutes ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

25 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

47 minutes ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

54 minutes ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

1 hour ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

1 hour ago