आस्था

Sita Navami 2024: सीता नवमी है आज, जानिए पूजन के लिए शुभ समय और सीता जी से जुड़े रहस्य

Sita Navami 2024 Exact Date: वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी मनाई जाती है. मान्यता है कि इस दिन सीता जी का जन्म हुआ था. इसलिए इस तिथि को सीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. परंपरा के अनुसार, इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. साल 2024 में सीता नवमी कब है? पूजन के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और मां सीता के जन्म से जुड़े रहस्य.

सीता नवमी कब है?

सीता नवमी इस साल गुरुवार 16 मई को यानी आज मनाई जा रही है. पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि की शुरुआत 16 मई को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से हो चुकी है. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 17 मई को सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर होगी. चूंकि हिंदू धर्म में कोई भी व्रत-त्योहार और पर्व उदया तिथि को ध्यान में रखकर किया जाता है इसलिए सीता नवमी आज मनाना उचित है.

सीता नवमी 2024 शुभ मुहूर्त

सीता नवमी के दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक है. ऐसे में इस दौरान पूजा-पाठ करना विशेष लाभकारी होगा.

सीता जी के जन्म से जुड़े रहस्य

पहला रहस्य- रामायण के कुछ संस्करण ऐसे हैं जिनमें माता सीता को वेदवती का अवतार बताया गया है. कहते हैं कि एक बार वेदवती, भगवान विष्णु की उपासना कर रही थीं. तब रावण उसकी सुंदरता से संम्मोहित हो उठा. जिसके बाद उसने वेदवती और उसकी भक्ति को प्रभावित करने की कोशिश करने लगा. जिससे परेशान होकर वेदवती खुद को चिता में भस्म कर लिया और जाते-जाते रावण को कहा कि वह अगले जन्म में उसके अंत की वजह बनेगी. रामायण के एक संस्करण के मुताबिक, सीता जी ही वेदवती का अवतार थीं.

दूसरा रहस्य- जैन रामायण के मुताबिक, सीता जी रावण की असली बेटी थीं. इस संस्करण के अनुसार, जब मंदोदरी को सीता के रूप में संतान की प्राप्ति हुई तो रावण को बहुत खुशी हुई. लेकिन, जैसे ही अगले क्षण भविष्यवाणी हुई कि सीता, रावण के विनाश की वजह बनेगी तो रावण ने सीता को कई दूर छोड़ देने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ें: 5 दिन बाद शुरू हो जाएंगे इन राशियों के अच्छे दिन, धन और ऐश्वर्य के कारक शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन

यह भी पढ़ें: 2024 के अंत तक मौज करेंगे ये 4 राशि वाले, शनि का नक्षत्र परिवर्तन संवार कर रख देगा जीवन

Dipesh Thakur

Recent Posts

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

1 minute ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

6 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

14 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

14 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

15 minutes ago