फाइल फोटो-सोशल मीडिया
Israel-Gaza Conflict: संयुक्त राष्ट्र ने सेवानिवृत्त भारतीय अधिकारी कर्नल वैभव अनिल काले की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और भारत से खेद जताया है. इसके अलावा गाजा पर इजरायली हमलों में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय अधिकारी की मौत पर संयुक्त राष्ट्र ने कड़ा रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं. बता दें कि दक्षिण गाजा के संघर्षरत राफा में इस्राइली हमले में पूर्व कर्नल वैभव की मौत हुई है वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा-संरक्षा विभाग में कार्यरत थे और अपनी सहकर्मी के साथ राफा में यूरोपीय अस्पताल जा रहे थे. इस हमले में उनकी सहयोगी भी घायल हुईं. इस घटना की सूचना के बाद से ही उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
इस घातक हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने घातक हमले की जांच के लिए एक तथ्य-खोज पैनल की स्थापना की है. यह जांच अभी शुरुआती दौर में है और घटना का विवरण इस्राइली रक्षा बल के साथ सत्यापित किया जा रहा है. इसी के अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि भारत ने जो योगदान दिया है हम उसकी सराहना करते हैं.
ये भी पढ़ें-मौत के 12 घंटे बाद ताबूत के अंदर से मां-मां चिल्लाने लगी 3 साल की बच्ची… कांप उठे लोग!
इस दुखद घटना को लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यूएन में भारतीय स्थायी मिशन उनके शव को भारत वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं. मिशन ने उम्मीद जताई है कि उनके पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाया जाएगा. उनकी मौत पर सरकार उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है. जांच से संबंधित अधिकारियों से लगातार सम्पर्क किया जा रहा है.
बता दें कि कर्नल काले की मौत की खबर के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है. उनके ठाणे स्थित घर पर सन्नाटा पसरा है. इसी बीच मीडिया से बात करते हुए उनकी चाची मुग्धा अशोक काले ने कहा कि वैभव की खबर आते ही पूरे परिवार को एक बड़ा झटका लगा है. वह हमेशा देश के लिए सब कुछ देने के लिए तैयार रहते थे. ऐसा लगता है कि वह अभी भी हमारे साथ में ही है. हमने काफी वक्त से उनको देखा तक नहीं है. पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.
-भारत एक्सप्रेस
JAANTA RAJA DAY 2 IN GHAZIABAD: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में गाजियाबाद…
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…