चुनाव

Delhi Polls: दिल्ली में बीजेपी का वनवास खत्म होने के साथ ही INDIA ब्लॉक भी खत्म?

Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई है. 27 साल बाद बीजेपी ने दिल्ली में भगवा लहराया है. वहीं, कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह इस बार भी खाता खोल पाने में नाकाम रही है. वहीं, सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में हार मिली. इन नतीजों के आने के साथ ही I.N.D.I.A ब्लॉक के असतित्व पर भी सवाल खड़ा होने लगा है.

क्या ममता बनर्जी करेंगी इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व?
आपको बता दें कि दिल्ली में ‘आप’ की हार का असर ‘इंडिया ब्लॉक’ पर जरूर पड़ेगा. खास बात ये है कि दिल्ली चुनावों से पहले केजरीवाल ने कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक से बाहर करवाने की धमकी भी दी थी. वहीं, इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व ममता बनर्जी करेंगी ऐसी चर्चा भी चली थी. तब शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, लालू प्रसाद यादव और उमर अब्दुल्ला जैसे इंडिया ब्लॉक के दिग्गज नेताओं ने ममता बनर्जी का समर्थन किया था.

आप के हारने से कांग्रेस इंडिया ब्लॉक में हाशिये पर
मतलब दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार ने कांग्रेस को INDIA ब्लॉक में हाशिये पर ला दिया है. दिल्ली चुनाव में हार का ठिकरा कांग्रेस पर फूट सकता है. हाशिये पर पहुंच चुकी कांग्रेस का इंडिया गठबंधन में बहिष्कार भी हो सकता है. इतना ही नहीं कांग्रेस से INDIA ब्लॉक का नेतृत्व भी छिन सकता है. साथ ही इंडिया ब्लॉक के दल कांग्रेस को किनारे करने की रणनीति पर भी काम कर सकते हैं.

मार्क्सवादी पार्टी ने लगाया कांग्रेस पर आरोप
दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. गठबंधन के सहयोगी दलों ने कांग्रेस पर आप की हार का ठीकरा फोड़ा शुरु कर दिया है. सीपीआई (एम) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने दिल्ली चुनाव में आप की हार को लेकर कहा, “इंडिया गठबंधन में पनपे मतभेदों ने भाजपा की जीत सुनिश्चित की है.” मार्क्सवादी पार्टी ने कांग्रेस पर भाजपा को दिल्ली जीतने में मदद करने का आरोप लगाया है.

तृणमूल कांग्रेस के नेता ने दी थी कांग्रेस को नसीहत
आपको बता दें कि हाल ही में टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने बयान दिया था. उन्होंने संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए कहा, “हरियाणा हो या महाराष्ट्र, कांग्रेस सभी जगह चुनाव हार रही है. खुद कांग्रेस विचार करे कि उसे इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करना चाहिए या नहीं.

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

11 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

15 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

20 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

27 minutes ago