पीएम मोदी की जनसभा
NDA vs RJD In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में उतरे और चुनावी रैलियों को संबोधित किया. उन्होंने बेगूसराय में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार के लिए विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
बिहार में फिर से NDA की सरकार बनाने के लिए जनता-जनार्दन खुद चुनावी मैदान में उतर चुकी है। बेगूसराय में भारी संख्या में आशीर्वाद देने आए परिवारजनों को मैं सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। https://t.co/RfqXvnZKEp
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2025
एनडीए की प्राथमिकता: विकास और औद्योगिकीकरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- ‘बिहार में जब औद्योगिकीकरण होगा तो नौकरियां भी आएंगी’. उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलराज ने फैक्ट्रियां बंद कर दी थीं और बेगूसराय और बरौनी को पीछे धकेल दिया था, लेकिन आज बेगूसराय औद्योगिक हब बनने जा रहा है.
‘बिहार को जंगलराज से सुशासन की ओर ले गए हम’
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जंगलराज को सुशासन में बदला और अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है. बेगूसराय में बड़े-बड़े शोरूम खुल रहे हैं. बरौनी रिफाइनरी में हजारों करोड़ का निवेश किया गया और यहां अब पेट्रोकेमिकल्स प्लांट बन रहा है. इससे छोटे उद्योग लगेंगे.
जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की धरती समस्तीपुर में मेरे परिवारजनों का अपार उत्साह साफ बता रहा है कि इस बार बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। https://t.co/SZbinXuB0r
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2025
एनडीए सरकार में बेगूसराय का औद्योगिक परिवर्तन
उन्होंने कहा कि बरौनी का खाद कारखाना जंगलराज में बंद हो गया था. इसके लिए गैस की जरूरत थी, गैस बिहार में नहीं थी. हमने गैस लाने की योजना बनाई. पश्चिम बंगाल से बिहार के लिए पाइपलाइन बिछाई ताकि नौजवानों को रोजगार मिल सके और किसानों को खाद मिल सके.
महागठबंधन पर प्रहार: ‘लठबंधन’, ‘झटक दल’, ‘लटक दल’
पीएम मोदी ने महागठबंधन को लठबंधन बताते हुए कहा कि महागठबंधन में एक-दूसरे की खाल खींच रहे हैं. इसमें झटक दल है, लटक दल है, पटक दल है, भटक दल है. ये लोग कैमरे के सामने आकर भले कुछ भी बोल लें.
राजद और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप और जमानत
राजद पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने जेएमएम को पटक दिया. लेफ्ट के दल को लटका दिया. राजद को बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार बताते हुए कहा कि ये कोर्ट से जमानत पर बाहर हैं. कांग्रेस की भी यही स्थिति है. बिहार ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करता है.
बिहार के युवाओं के सपने और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए NDA संकल्पबद्ध है। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए राज्य के युवा साथियों से संवाद उत्साहित करने वाला है। https://t.co/0dtwsHNOmv
— Narendra Modi (@narendramodi) October 23, 2025
कांग्रेस: ‘राजद की पिछलग्गू’ और ‘लालटेन’ पर कटाक्ष
कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस आज बिहार में राजद की पिछलग्गू है. उन्होंने बेगूसराय में लोगों से मोबाइल फोन निकालकर लाइट जलाने को कहा और फिर कहा कि जब लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत है?
लालू राज में ‘जंगलराज’ और एनडीए का ‘सुशासन’
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लालू राज के दौरान जंगलराज था, लोग शाम को बाहर आने से डरते थे. लेकिन जब 2005 में बिहार में एनडीए सरकार आई, तो बिहार में सुशासन की सरकार आई. आज बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने नक्सलवाद समाप्त करने की भी बात कही.
ये भी पढ़ें- समस्तीपुर से PM मोदी का चुनावी बिगुल! भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव जाकर किया नमन, बोले- ‘NDA को मिलेगी प्रचंड जीत’
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


