बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह
Election 2024: लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा देने वाली भाजपा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक, चुनावी प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “सरोजनीनगर का जोश, यह उत्साह : गारंटी है ‘अबकी बार 400 पार की’. यह प्रमाण है कौशल किशोर जी की प्रचंड विजय का!”
डॉ. राजेश्वर सिंह इसी पोस्ट में आगे लिखते हैं कि “नारीशक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को सामाजिक न्याय मिला, मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी पूरी हुई. भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत नाबालिक बच्चियों से दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा का प्रावधान कर महिला सुरक्षा की मोदी की गारंटी पूरी हुई. पहचान छिपाकर कर शादी करने वालों को 10 साल की कैद का प्रावधान किया गया, लव जिहाद रोकने की मोदी की गारंटी पूरी हुई.”
उन्होंने लिखा, “चूल्हे में खाना बनाने से, धुएं के कारण हर साल 5 लाख महिलाओं की जान जाती थी, उज्ज्वला योजना से उन्हें सुरक्षित जीवन की मोदी की गारंटी पूरी हुई. 56% जनधन खाते, 68% मुद्रा लोन और 70% आवास महिलाओं को मिले, महिला सशक्तिकरण को लेकर PM मोदी ने जो कहा था उसे पूरा किया.”
यह भी पढ़ें- “काशी और मथुरा में बनेगा भव्य मंदिर, अगर…”, असम के सीएम ने बताया बीजेपी क्यों जीतना चाहती है 400 से ज्यादा सीटें
वहीं उन्होंने कहा कि “जबकि, सपा नेता कहते थे लड़कों से गलतियाँ हो जाती है, यही है इंडी गठबन्धन की महिला सशक्तिकरण की नीति. आज पांचवें दिन की सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा के उपरांत खुशहालगंज में बड़ी संख्या में उपस्थित सरोजनीनगर परिवारीजनों को संबोधित कर मोहनलालगंज से बीजेपी उम्मीदवार कौशल किशोर को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…