Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“काशी और मथुरा में बनेगा भव्य मंदिर, अगर…”, असम के सीएम ने बताया BJP क्यों जीतना चाहती है 400 से ज्यादा सीटें

राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता जेल से अंतरिम जमानत पर निकले हुए दिल्ली के भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री की बातों पर क्यों ध्यान देगी? भाजपा के सामने केजरीवाल का कोई एजेंडा नहीं है.

Himanta biswa sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा. (फाइल फोटो)

Election 2024: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में लक्ष्मी नगर में चुनावी रैली को संबोधित करते कहा कि लोकसभा चुनाव में जब भाजपा 400 के पार जाएगी तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनेगा और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद की जगह पर बाबा विश्‍वनाथ का भव्य मंदिर बनेगा.

इस बार जीत भी बड़ी होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि मुगलों ने जो-जो कारनामा किया था, उसमें से अभी बहुत कुछ साफ करना बाकी है. असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का अपना वादा पूरा कर दिया है, इसलिए इस बार जीत भी बड़ी होनी चाहिए.

PoK में भारत का तिरंगा दिखाई दे रहा

कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस का शासन था तो यह बताया गया था कि कश्मीर भारत में भी है और पाकिस्तान में भी है और उसकी कोई चर्चा संसद में नहीं होती थी कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी भारत का है, लेकिन अभी पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी लोग भारत का झंडा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं.

“केजरीवाल मानसिक संतुलन खो चुके हैं”

शर्मा ने केजरीवाल पर राजनीतिक निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद का विरोध करने वाले अरविंद केजरीवाल अब अपनी पत्‍नी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं. केजरीवाल स्वयं आलीशान बंगले में रहते हैं. वह जो भी बोलते हैं, ठीक उसका उल्टा करते हैं और अब वह मानसिक संतुलन खो चुके हैं और जब तक वह ठीक होंगे तब तक दोबारा जेल जाने का समय हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- आप विधायक अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी में जुटी नोएडा पुलिस, फोन बंद कर बाप-बेटे दे रहे चकमा, जानें, क्या है पूरा मामला

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जेल से अंतरिम जमानत पर निकले हुए दिल्ली के भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री की बातों पर क्यों ध्यान देगी? भाजपा के सामने केजरीवाल का कोई एजेंडा नहीं है, क्योंकि जिनको राष्ट्र का विकास करना हो उसे कुछ और चुनौती नहीं दिखाई देती. आज देश के लोगों के अंदर भी यही विश्‍वास है कि अगर भारत के लिए कुछ भी अच्छा होगा तो वह सिर्फ मोदी सरकार ही कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital