Maharashtra Assembly Election 2024: मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेता एजाज खान (Ejaz Khan), जो ‘Big Boss 7’ और कई हिट शो का हिस्सा रह चुके हैं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना कर चुके हैं. वर्सोवा सीट से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के टिकट पर खड़े हुए एजाज को महज 155 वोट ही मिले. खुद को “मुंबई का भाईजान” कहने वाले एजाज के लिए ये हार बेहद चौंकाने वाली रही.
एजाज खान के इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, लेकिन ये लोकप्रियता चुनावी मैदान में कोई कमाल नहीं दिखा पाई. वर्सोवा सीट, जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, पर 16 उम्मीदवार मैदान में थे. एजाज ने इसमें अपनी किस्मत आजमाई, मगर परिणाम उनके खिलाफ रहे.
एजाज की हार के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर तंज कसे. एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “56 लाख फॉलोअर्स का क्या फायदा, जब वोट ही नहीं मिले.” एक अन्य ने चुटकी ली, “लगता है परिवार वालों ने भी एजाज को वोट नहीं दिया.” वहीं, किसी ने व्यंग्य करते हुए कहा, “इससे अच्छा तो रजत दलाल को खड़ा कर देते.”
गुजरात के अहमदाबाद में जन्मे एजाज खान अपने अभिनय से अधिक विवादों के लिए जाने जाते हैं. ‘दीया और बाती हम’ और ‘करम अपना अपना’ जैसे शो में अभिनय के अलावा, वे ‘रक्त चरित्र’ और ‘अल्लाह के बंदे’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. एजाज का नाम कई विवादों से जुड़ा रहा है, जिनमें ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तारी प्रमुख है. ‘बिग बॉस 7’ के दौरान भी वे अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहे.
एजाज ने अपनी हार को ईवीएम में गड़बड़ी से जोड़ते हुए कहा कि कई उम्मीदवार, जिनका बड़ा नाम और पार्टी सपोर्ट था, करोड़ों खर्च करने के बावजूद बुरी तरह हारे हैं. उन्होंने लिखा, “जो लोग सालों से राजनीति में हैं और जिनका ट्रैक रिकॉर्ड है, वे भी हार गए. मैं तो सिर्फ एक सोशल वर्कर हूं.”
वीडियो में एजाज ने तंज कसते हुए कहा, “उनकी जीत से ज्यादा चर्चे हमारी हार के हो रहे हैं. मेरा नाम ट्रेंड कर रहा है. मुझे फर्क नहीं पड़ता. मैं एक सोशल वर्कर हूं और यही मेरा मकसद रहेगा.”
चुनावी नतीजों के बावजूद, एजाज ने अपनी सकारात्मकता को बनाए रखा. उन्होंने कहा, “देखो, मेरे पास सेहत की दौलत है. इससे बड़ी कोई दौलत नहीं.” इस दौरान उन्होंने अपने आलोचकों को इशारों में जवाब देते हुए कहा कि वह अपने उद्देश्य से नहीं हटेंगे.
एजाज खान ने अपने वीडियो के जरिए यह स्पष्ट किया कि चुनावी हार उनके लिए अंत नहीं है, बल्कि एक सफर का हिस्सा है. उन्होंने अपने समर्थकों को संदेश दिया कि वह सामाजिक मुद्दों के लिए काम करते रहेंगे और हार से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. इस बयान से यह साफ है कि एजाज खान खुद को हार के बावजूद एक “फाइटर” के रूप में पेश कर रहे हैं, जो हर परिस्थिति में सकारात्मक बने रहना चाहता है.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…