चुनाव

जामताड़ा सीट से हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन की करारी हार, कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी जीते

Jharkhand Assembly Election: झारखंड की जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ी जीत दर्ज की है. इरफान अंसारी ने सीता सोरेन को 43676 मतों के अंतर से हराया. अंसारी को जहां 1,33,266 वोट मिले, वहीं सीता सोरेन 89,590 वोट पाने में कामयाब रहीं.

जीत के बाद क्या बोले

जीत के बाद इरफान अंसारी ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है, यह जनता की जीत है. उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया है. मैं यहां के लोगों का बहुत आभारी हूं. मैं उन सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया. साथ ही जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया, उन्हें भी मैं तहे दिल से धन्यवाद देता हूं. मुझे आश्चर्य है कि मुझे कुछ जगहों से वोट क्यों नहीं मिला.

उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए मैं इस जीत को स्वीकार करता हूं. क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है. हम जनता के बीच में रहने का काम करेंगे. भाजपा के नेताओं ने प्रदेश की अस्मिता और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया. जनता ने ऐसे लोगों को खारिज कर दिया है.

हेमंत सोरेन की भाभी है सीता सोरेन

जामताड़ा (Jamtara) विधानसभा क्षेत्र से सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन इस बार बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही थींं, लेकिन वे बुरी तरह से चुनाव हार गईं. जामताड़ा से इरफान अंसारी लगातार दो बार विधायक रहे हैं और तीसरी बार भी कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है.


ये भी पढ़ें: ‘यह सुशासन की जीत’ महाराष्ट्र में जीत के बाद पीएम मोदी का पोस्ट, कहा- एकजुट होकर हम और भी ऊँचे उठेंगे


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago