राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- एक्स)
IPL 2024, RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 9वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमें आज अपना दूसरा मैच खेल रही है. दिल्ली को टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स आज के मैच में अपनी जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी. राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. दिल्ली की टीम में एनरिक नॉकिया और मुकेश कुमार की एंट्री हुई है.
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है. राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में एनरिक नॉकिया और मुकेश कुमार को शामिल किया गया है. वहीं राजस्थान ने कोई बदलाव नहीं किया है. राजस्थान ने पिछली मैच में इसी मैदान पर लखनऊ सुपर जॉयंट्स को 20 रनों के अंतर से हराया था. ऐसे में आज दोनों टीम मैच को अपने नाम करने की कोशिश करेगी.
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, अवेश खान.
डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार.
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, नंद्रे बर्गर, रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, शुभम दुबे, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर, प्रिसिध कृष्णा, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़.
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, विक्की ओस्टवाल, प्रवीण दुबे, झे रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, रसिख दार सलाम, कुमार कुशाग्र, यश ढुल, स्वास्तिक चिकारा.
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…