बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल (फोटो-सोशल मीडिया)
Election-2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार (16 अप्रैल) को लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी. इसी दौरान उत्तर प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं. इन सीटों पर भी पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसके अलावा भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है.
लोकसभा चुनाव के लिए जारी 12वीं सूची में महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात सीटों के भाजपा उम्मीदवार शामिल हैं. अभिजीत दास बॉबी को पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र से टीएमसी के अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है.
पार्टी ने पंजाब के खडूर साहिब सीट से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपुर (एससी) से अनीता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर साहिब को मैदान में उतारा है. महाराष्ट्र की सतारा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोंसले का नाम आया है. उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया लोकसभा सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है.
भाजपा ने महाराष्ट्र की सतारा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोसले को चुनावी मैदान में उतारा है. वह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं. बता दें कि भोसले छत्रपति शिवाजी महाराज की 13वीं पीढ़ी से आते हैं. वह काफी वक्त से महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय है.
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ‘हाथी’ की चाल ने एक झटके में बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन, सपा परिवार की इन सीटों पर फंसाया पेच
फिलहाल भाजपा ने महाराष्ट्र की सिर्फ एक सीट के लिए ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है. तो पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट पर अभिजीत दास को उतारा है. बता दें कि भाजपा की नीतियों के प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी लगातार देश भर के तमाम हिस्सों में कार्यक्रम कर रहे हैं. इस बार भाजपा ने 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है.
उत्तर प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने ददरौल से अरविंद सिंह, लखनऊ (पूर्व) से ओपी श्रीवास्तव, गैंसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू और दुद्धी से श्रवण गोंड को मैदान में उतारा है.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…