यूटिलिटी

SBI’s Research: सरकार ने सीनियर सिटीजन के फिक्स्ड डिपॉजिट से इस तरह कमा लिए 27,000 करोड़

Senior Citizen Fixed Deposit: देश को आर्थिक रूप से स्ट्रांग बनाने में बुजुर्ग (Senior Citizen) भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. SBI की एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि देश के सीनियर सिटीजन के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) में निवेश पर आए ब्याज से सरकार ने 27,000 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स के रूप में कमाया है. रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले आंकड़े की अपेक्षा इस बार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. इसी के साथ ही रिपोर्ट में इस आंकड़े को अच्छा बताया गया है.

एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दर होने की वजह से वरिष्ठ नागरिकों के बीच यह डिपॉजिट स्कीम काफी लोकप्रिय है. एसबीआई द्वारा किए गए रिसर्च में ये अनुमान लगाया गया है कि फिक्स्ड डिपॉजिट के तहत 7.3 करोड़ खातों में 15 लाख रुपये से अधिक रुपए जमा हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, इन डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलने के अनुमान को अगर देखा जाए तो बुजुर्गों ने केवल ब्याज के रूप में ही पिछले वित्त वर्ष में 2.7 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं.

आगे कहा गया है कि इसमें बैंक जमा से 2.57 लाख करोड़ रुपये और शेष राशि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की है. रिसर्च रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि “सीनियर सिटीजन के जरिेए चुकाए गए 10 फीसदी (औसत) टैक्स को सभी वर्गों के बीच सुसंगत मानते हुए, भारत सरकार द्वारा इस बारे में टैक्स कलेक्शन लगभग 27,106 करोड़ रुपये होगा.”

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: ‘हाथी’ की चाल ने एक झटके में बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन, सपा परिवार की इन सीटों पर फंसाया पेच

रिपोर्ट में पिछले सालों के बारे में कहा गया है कि “पिछले पांच सालों में जमा की कुल राशि वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में 143 फीसदी बढ़कर 34 लाख करोड़ रुपये हो गई जबकि पांच साल पहले यह 14 लाख करोड़ रुपये थी.”

रिपोर्ट ने आगे बताया है कि इस अवधि में फिक्स्ड डिपॉजिट खातों की कुल संख्या 81 फीसदी बढ़कर 7.4 करोड़ हो गई है. तो वहीं देश भर के तमाम बैंक सीनियर सिटीजन्स को आकर्षित करने के लिए अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.1 फीसदी तक का ब्याज भी देने के लिए तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

5 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

7 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

7 hours ago