Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Election-2024: भाजपा ने लोकसभा के लिए जारी की 12वीं लिस्ट, यूपी की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी घोषित किए नाम

लोकसभा चुनाव के लिए जारी 12वीं सूची में महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात सीटों के भाजपा उम्मीदवार शामिल हैं. अभिजीत दास बॉबी को पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र से टीएमसी के अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है.

Lok Sabha Election 2024

बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल (फोटो-सोशल मीडिया)

Election-2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार (16 अप्रैल) को लोकसभा चुनावों के​ लिए उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी. इसी दौरान उत्तर प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं. इन सीटों पर भी पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसके अलावा भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है.

लोकसभा चुनाव के लिए जारी 12वीं सूची में महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात सीटों के भाजपा उम्मीदवार शामिल हैं. अभिजीत दास बॉबी को पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र से टीएमसी के अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है.

पार्टी ने पंजाब के खडूर साहिब सीट से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपुर (एससी) से अनीता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर साहिब को मैदान में उतारा है. महाराष्ट्र की सतारा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोंसले का नाम आया है. उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया लोकसभा सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है.

छत्रपति शिवाजी महाराज की 13वीं पीढ़ी को दिया टिकट

भाजपा ने महाराष्ट्र की सतारा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोसले को चुनावी मैदान में उतारा है. वह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं. बता दें कि भोसले छत्रपति शिवाजी महाराज की 13वीं पीढ़ी से आते हैं. वह काफी वक्त से महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ‘हाथी’ की चाल ने एक झटके में बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन, सपा परिवार की इन सीटों पर फंसाया पेच

फिलहाल भाजपा ने महाराष्ट्र की सिर्फ एक सीट के लिए ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है. तो पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट पर अभिजीत दास को उतारा है. बता दें कि भाजपा की नीतियों के प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी लगातार देश भर के तमाम हिस्सों में कार्यक्रम कर रहे हैं. इस बार भाजपा ने 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है.

उत्तर प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने ददरौल से अरविंद सिंह, लखनऊ (पूर्व) से ओपी श्रीवास्तव, गैंसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू और दुद्धी से श्रवण गोंड को मैदान में उतारा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital