चुनाव

‘मोदी 20 बार प्रधानमंत्री बन जाएं तो भी नेहरू की बराबरी नहीं कर सकते’, आज किस कांग्रेसी नेता ने बोला ऐसा? VIDEO

PM Modi Vs Pt Nehru Congress News: कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने आज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखी टिप्पणी की. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अगर मोदीजी 20 बार भी प्रधानमंत्री बन जाएं तो भी नेहरू की बराबरी नहीं कर सकते. ये इनको भी मालूम है.

खेड़ा ने यह टिप्पणी तब की, जब कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पं. नेहरू और कांग्रेस सरकारों ने संविधान के शरीर और आत्मा दोनों पर हमला किया. नेहरू के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के पीएम मोदी के बयान पर सोमवार की शाम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया.

‘जब से संविधान आया है, RSS वाले खिलाफ ही हैं’

खेड़ा ने कहा कि जब नेहरू जी संघर्ष कर रहे थे कि आरएसएस संविधान को स्वीकार करे, तब ये लोग संविधान की प्रतियां जलाते थे. अंबेडकर साहब की प्रतिमा जलाते थे. ये कहां से संविधान के बारे में बोलने आ गए. इनकी आज से संविधान की खिलाफत नहीं है, जब से संविधान का जन्म हुआ है तब से संविधान के खिलाफ हैं.

खेड़ा ने दिल्ली में स्वाति मालीवाल की पिटाई वाले मामले पर कहा कि इस मुद्दे पर हमारा स्टैंड साफ है कि जांच होनी चाहिए. जांच के बाद जो तत्व सामने आते हैं, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago