चुनाव

Wayanad By-Election: चुनाव प्रचार थमा, प्रियंका गांधी ने वायनाड की जनता से कही ये बात, जानें कैसा रहा है इस सीट का इतिहास

वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर थम गया है. इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी की जीत के लिए राहुल गांधी ने वायनाड में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के साथ रोड शो में हिस्सा लिया. इस दौरान राहुल गांधी ‘आई लव वायनाड’ की टी शर्ट पहने नजर आए.

प्रियंका गांधी ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने के बाद वायनाड से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया.

प्रियंका गांधी ने कहा, “आज वायनाड में मेरे अभियान का आखिरी दिन है. यह सबसे सुखद और सुंदर अभियान रहा है, जिसका हिस्सा बनने का मुझे सौभाग्य मिला है. आप लोगों ने हर शहर, गांव और गली में मेरा स्वागत किया. कलपेट्टा से लेकर मनंतावडी, सुल्तान बाथरी से थिरुवम्बाडी, एर्नाड, नीलाम्बुर और वंडूर तक आप लोगों ने मेरा स्वागत किया, इस प्यार और दयालुता के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं.”

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi की ‘संविधान खतरे में’ टिप्पणी को लेकर BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत

उन्होंने आगे कहा कि आपके साथ काम करना, संसद में आपकी आवाज बनना, आपके और आपके बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा.

2009 से लगातार कांग्रेस का कब्जा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केरल की वायनाड सीट साल 2009 में बनी थी. वायनाड लोकसभा सीट पर अभी तक केवल कांग्रेस को जीत मिली है. इस सीट पर उपचुनाव में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी माना जा रहा है. सभी की नजरें टिकी हैं कि प्रियंका गांधी कितने बड़े मार्जिन से जीत हासिल करेंगी या फिर भाजपा अपनी जमीन को और मजबूत करेगी. भाजपा ने इस सीट से चुनावी मैदान में नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है.

राहुल गांधी ने दर्ज की थी जीत

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से राहुल गांधी के सामने एनी राजा (सीपीआई) और के. सुरेंद्रन (भाजपा) से चुनाव लड़े थे. राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की थी. हालांकि, राहुल गांधी वायनाड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से भी मैदान में थे. उन्होंने दोनों सीटों पर ही जीत दर्ज की थी. राहुल गांधी ने वायनाड से इस्तीफा दे दिया था और रायबरेली से सांसद बने रहने का फैसला लिया था. यही कारण है कि वायनाड सीट खाली हो गई. इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

19 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

56 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago