देश

Jharkhand Election: पहले चरण की 43 सीटों पर थमा प्रचार, मैदान में 683 उम्मीदवार, 334 निर्दलीय

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर सोमवार शाम प्रचार थम गया. इन सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा, जिसके लिए पोलिंग पार्टियों को भेजने का सिलसिला सोमवार से शुरू हो गया. पहले चरण की सीटों में 6 एससी और 20 एसटी के लिए सुरक्षित हैं. सामान्य सीटों की संख्या 17 हैं. इन सीटों पर मतदाता पूर्व सीएम चंपई सोरेन और झारखंड की मौजूदा सरकार के छह कैबिनेट मंत्रियों डॉ. रामेश्वर उरांव, रामदास सोरेन, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, दीपक बिरूआ एवं बैद्यनाथ राम के अलावा कुल 683 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे.

हटिया से थर्ड जेंडर उम्मीदवार चुनाव लड़ रहीं

पहले चरण के दिग्गज उम्मीदवारों में पूर्व मंत्री जदयू के सरयू राय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भाजपा के सीपी सिंह, नीरा यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री कांग्रेस के केएन त्रिपाठी, पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास, पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश के नाम शामिल हैं. इस चरण की सीटों पर राष्ट्रीय दलों के 87, झारखंड के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के 32, दूसरे राज्यों के मान्यता प्राप्त दलों के 42 और गैर मान्यता प्राप्त निबंधित दलों के 188 उम्मीदवार हैं. इसके अलावा 334 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. पहले चरण में 73 महिला उम्मीदवारों के भाग्य का भी फैसला होना है. इस चरण में एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी है. हटिया से थर्ड जेंडर उम्मीदवार नगमा रानी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं.

यहां होने है मतदान

पहले चरण की सीटों में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा. बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं.


ये भी पढ़ें: Jharkhand Election: डोमिसाइल पॉलिसी और आरक्षण बढ़ाने के वादों के साथ जारी हुआ JMM का चुनावी घोषणा पत्र


इन सीटों पर कुल 15,344 बूथ बनाए गए हैं, जहां चुनाव मैदान में खड़े कुल 683 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला कुल 1 करोड़ 37 लाख 10 हजार 717 वोटर करेंगे. पहले चरण में कुल वोटरों में 68 लाख 73 हजार 455 पुरुष, 68 लाख 36 हजार 959 महिला और 303 थर्ड जेंडर शामिल हैं.

प्रचार समाप्त होने के साथ ही वहां से जाना होगा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही वहां चुनाव कार्य के लिए गए सभी राजनीतिक लोगों, जो उस क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, को वहां से जाना होगा. प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद अगर ऐसे लोग पकड़े गए तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

55 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago