चुनाव

चुनाव आयोग ने जनता को भेजे जा रहे ‘विकसित भारत’ मैसेज पर रोक लगाने के दिए निर्देश, सरकार ने दिया ये तर्क

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. जिसके बाद से चुनाव आयोग पार्टियों की प्रचार सामग्री से लेकर उनके खर्चे और चुनाव से जुड़ी अन्य गतिविधियों पर नजर रख रहा है. आचार संहिता का कड़ाई से पालन भी कराया जा रहा है. इसी कड़ी में इलेक्शन कमीशन ने केंद्र सरकार के तकनीकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (IT मिनिस्ट्री) को व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे विकसित भारत मैसेज को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं.

मैसेज पर रोक लगाने के दिए निर्देश

दरअसल, चुनाव आयोग को शिकायत मिली थी कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, लेकिन सरकार अभी भी अपनी योजनाओं को बताने वाले मैसेज जनता के पास भेज रही है. शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए इसपर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.

सरकार ने दिया ये जवाब

हालांकि चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए निर्देशों पर केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि मैसेज आचार संहिता लागू होने से पहले भेजे गए थे, लेकिन ये सिस्टम और नेटवर्क इश्यू की वजह से देर से पहुंचे हैं.

टीएमसी नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

बता दें कि 18 मार्च को TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र दिया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि पीएम मोदी की ओर से 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा का व्हाट्सएप मैसेज देश की जनता के पास भेजा रहा है. डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया कि PM की ओर से भेजे गए मैसेज में भाजपा का प्रचार हुआ है.

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक से इंकार, कहा-चुनाव नजदीक, अव्यवस्था फैल जाएगी

गौरतलब है कि 16 मार्च को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी. जिसमें पूरे देश में सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा. वहीं 4 मार्च को नतीजे आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago