चुनाव

Lok Sabha Election: सपा नेता और पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह मंगलवार (2 अप्रैल) को कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस उन्हें प्रयागराज जिले की इलाहाबाद लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है. उज्ज्वल रमण सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रेवती रमण सिंह के बेटे हैं.

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (यूपी प्रभारी) अविनाश पांडे ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ की उपस्थिति में उन्हें कांग्रेस में शामिल किया गया.

मालूम हो कि इस लोकसभा चुनाव में विपक्ष के इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और सपा के बीच समझौता हुआ है. समझौते के अनुसार कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं. इन 17 सीटों में इलाहाबाद सीट भी शामिल है, इसीलिए उज्ज्वल को सपा से कांग्रेस में शामिल कराया गया है.

उज्ज्वल रमण का सियासी सफर

कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह पेशे से समाजसेवी और अधिवक्ता थे. हालांकि राजनीति में उनकी एंट्री पिता कुंवर रेवती रमण सिंह के 2004 में इलाहाबाद से लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद हुई थी. 2004 में सपा प्रत्याशी के तौर पर उज्ज्वल रमण ने इलाहाबाद की करछना सीट से विधानसभा चुनाव जीता था और तत्कालीन मुलायम सिंह यादव की सरकार में पर्यावरण मंत्री बने थे.

इसके बाद 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में उज्ज्वल रमण को कुछ वोटों के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा. 2012 की अखिलेश सरकार में उन्हें बीज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था. 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने करछना से फिर जीत दर्ज की.

प्रयागराज के बराव रियासत के राजकुमार कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह वर्तमान समय में मोलीलाल मेमोरियल सोसायटी लखनऊ के अध्यक्ष हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के ​इंडिया गठबंधन से इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी हो सकते हैं.

समाजवादी पार्टी से नाता

उज्ज्वल रमण सिंह के पिता रेवती रमण सिंह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और यूपी की तीन सरकारों में मंत्री रह चुके हैं. रेवती रमण 1974 से 2004 तक करछना विधानसभा की सियासत में सक्रिय थे. 8 बार विधायक रहने के साथ 2004 से 2014 तक 2 बार इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से सपा के सांसद भी थे. फिर राज्यसभा सांसद रहे.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रुद्रपुर में पीएम मोदी ने राहुल गांधी को कहा ‘शहजादा’, बोले- 10 साल सत्ता से बाहर रहने वाले आग लगाने की बात कर रहे

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

7 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

16 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

31 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

31 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

31 minutes ago