Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तराखंड: रुद्रपुर में पीएम मोदी ने राहुल गांधी को कहा ‘शहजादा’, बोले- 10 साल सत्ता से बाहर रहने वाले आग लगाने की बात कर रहे

PM Narendra Modi Rudrapur Election Speech: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल में सरकार फ्री बिजली की योजना बना रही है.

PM Narendra Modi Rudrapur Election Speech

उत्तराखंड के रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी.

PM Narendra Modi Rudrapur Election Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (2 अप्रैल) को उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में जनता को फ्री बिजली देने की योजना बनाई जा रही है. इसके लिए हर घर में बड़े स्तर पर सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे. उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि नीयत सही हो तो नतीजे भी सही आते हैं.

पीएम मोदी ने इस दौरान गांधी परिवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘शाही परिवार के शहजादे’ (राहुल) ने ऐलान किया है कि अगर देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनी तो आग लग जाएगी. 60 साल देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए? अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं. ऐसे लोगों को मैदान में मत रहने दो भाइयो.

उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है. वह भारत को अराजकता और अस्थिरता की ओर धकेलना चाहती है. कर्नाटक में कांग्रेस के एक नेता ने देश को दो हिस्सों में बांटने की बात कही. क्या देश को बांटने की बात करने वालों को सजा नहीं मिलनी चाहिए? कांग्रेस ने उन्हें सजा देने के बजाय अपना एक नेता को चुनाव में टिकट दे दिया.’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम कहते हैं ‘भ्रष्टाचार हटाओ’, लेकिन वे कहते हैं, ‘भ्रष्टाचारी को बचाओ’, हमारा तीसरा कार्यकाल शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं और इस कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई होगी.

उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक योजना शुरू की है – ‘नमो ड्रोन दीदी’. इस योजना के तहत हमारी बहनों और बेटियों को ड्रोन पायलट बनने में मदद करने के लिए लाखों रुपये के ड्रोन दिए जा रहे हैं. इससे उत्तराखंड की हमारी बेटियों और बहनों को भी लाभ होगा.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश का ऐसा बंटवारा किया कि गुरु नानक जी की पवित्र धरती हमसे छिन ​गई. दशकों तक हमें अपने गुरु को दूरबीन से देखना पड़ा. अब जाकर भाजपा सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर बनाकर, लोगों की जिंदगी आसान की है.

उन्होंने आगे कहा कि मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने की गारंटी दी है. इसका सीधा सा मतलब है लोगों की कमाई बढ़ेगी, नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे और हमारे गांवों में सुविधाओं का विकास होगा.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उत्तराखंड को विकसित बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. 10 साल में जितना विकास हुआ उतना आज तक नहीं हुआ. हमने 10 साल में 12 लाख घरों में पानी का कनेक्शन दिया. 3 लाख लोगों को स्वामित्व योजना का लाभ दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital