नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत
तुर्की के इस्तांबुल शहर में एक नाइटक्लब में मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह जल गए. घटना की जांच में जुटी पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
सरकारी अनादोलू एजेंसी के अनुसार आग की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि नाइटक्लब नवीनीकरण के काम के लिए बंद थ. यह बेसिकतास जिले में 16 मंजिल की एक इमारत के भूतल पर है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और माना जा रहा है कि घटना के शिकार लोग नवीनीकरण कार्य में शामिल थे.
जानकारी के मुताबिक, इस्तांबुल में स्थित नाइट क्लब को रेनोवेशन के लिए बंद कर दिया गया था. ये नाइट क्लब बेसिकटास जिले में एक 16 मंजिला आवासीय इमारत के भूतल पर था. स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है. माना जा रहा है कि मारे गए लोग क्लब के रेनोवेशन कार्य में ही शामिल थे. घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- MakeMyTrip चीन से साझा कर रही है विशिष्ट भारतीयों का निजी डेटा!
इस्तांबुल के नाइट क्लब में आग लगने के बाद पहले 15 लोगों की मौत की बात सामने आई थी. हालांकि, थोड़ी ही देर में मृतकों का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस्तांबुल प्रशासन ने घटना के बारे में पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…