चुनाव

Haryana Election Result: सिरसा विधानसभा सीट से हारे गोपाल कांडा, कांग्रेस के गोकुल सोतिया ने हराया

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर एग्जिट पोल के सारे पूर्वानुमान गलत साबित हो गए हैं. राज्य में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. वहीं कांग्रेस को करारा झटका लगा है. इन सबके बीच सिरसा विधानसभा सीट से गोपाल कांडा चुनाव हार गए हैं. गोपाल कांडा को कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गोकुल सोतिया ने हराया है. गोपाल कांडा को 71, 786 वोट मिले हैं. वहीं गोकुल सोतिया को 79 हजार 20 वोट हासिल हुए हैं.

2019 में सोतिया को दी थी शिकस्त

बता दें कि गोपाल कांडा सिरसा सीट से विधायक थे, वहीं 2009 में भूपेंद्र हुड्डा सरकार में राज्य के गृहमंत्री बने थे. वहीं 2014 में गोपाल कांडा ने हरियाणा लोकहित पार्टी का गठन किया था. 2019 के विधानसभा चुनाव में गोपाल कांडा ने सिरसा सीट से जीत दर्ज की थी, तब गोकुल सोतिया को उन्होंने महज 602 वोटों के अंतर से हराया था.

Gopal Kanda का विवादों से रहा नाता

गोपाल कांडा का विवादों से भी गहरा नाता रहा है. एयर होस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में भी उनका नाम जुड़ा. जिसमें उनकी गिरफ्तारी भी हुई. 5 अगस्त 2012 को एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने खुदकुशी कर ली थी. मौके से बरामद सुसाइड नोट में कथित तौर पर गोपाल कांडा के नाम का जिक्र था. बेटी गीतिका की मौत के छह महीने बाद उनकी मां भी सुसाइड कर लिया था. उन्होंने भी सुसाइड नोट में गोपाल कांडा को इसके लिए जिम्मेदार बताया था.

यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव नतीजों के बीच क्यों वायरल हो रही है पीएम मोदी की ये पुरानी तस्वीर? जानें क्या है वजह

Gopal Kanda को कोर्ट ने किया बरी

गोपाल कांडा के खिलाफ इसी मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने, सबूतों से छेड़छाड़, जालसाजी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके अलावा ट्रायल कोर्ट ने गोपाल कांडा के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक यौन संबंध के भी आरोप तय किए थे. हालांकि बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था.18 महीने जेल में रहने के बाद गोपाल कांडा को 2014 में जमानत मिली थी. साल 2023 में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गोपाल कांडा को गीतिका हत्याकांड मामले में बरी कर दिया थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago