चुनाव

Bihar Election 2025: हमें घुसपैठियों की जरूरत नहीं, सासाराम के युवाओं और लखपति दीदी के वोट से जीत जाएंगे- अमित शाह

Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सासाराम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर जोरदार प्रहार किया. उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बना लिया है. हमें घुसपैठियों के वोट नहीं चाहिए. हम तो सासाराम के युवाओं और लखपति दीदी के वोट से जीतने आए हैं.

अमित शाह ने कहा, “चुनाव के पहले चरण में ही लालू की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया. पहले चरण में ही तय हो चुका है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है. मगर सासाराम वालों! याद रखिए, जरा सी भी गलती हुई तो जंगलराज फिर लौट आएगा. लालटेन वालों को बिहार में आने मत देना वरना आगे बढ़ रहा बिहार फिर जंगलराज से तहस-नहस हो जाएगा.”

घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई का वादा

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राहुल और तेजस्वी ने घुसपैठियों को बचाने के लिए निकाली थी. घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं, गरीबों के हिस्से के राशन में अपना हिस्सा ले रहे हैं और साथ ही देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे हैं. राहुल और तेजस्वी जो करना चाहें, उन्हें करने दें. मैं आज सासाराम की धरती से यह कहकर जाता हूं कि हम बिहार और देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालेंगे.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने (राहुल और तेजस्वी) घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बना लिया है. हमें घुसपैठियों के वोट नहीं चाहिए. हम तो सासाराम के युवाओं और लखपति दीदी के वोट से जीतने आए हैं. आपने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को बार-बार वोट दिया है और बिहार में बहुत बदलाव भी आया है. अगले पांच साल में हम पूरे बिहार को विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे.

NDA का विकास और एकता पर जोर

अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “एनडीए के खिलाफ एक महाठगबंधन भी लड़ रहा है, लेकिन वे हमारे खिलाफ कम और एक-दूसरे के खिलाफ ज्यादा लड़ रहे हैं. एनडीए पांच पांडवों की तरह एकजुट होकर लड़ रहा है. हमारी एकता आने वाले दिनों में जीत का संकल्प है.” उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि जब केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, तब आतंकवादी देश में घुसकर हमारी धरती को लहूलुहान करके भाग जाते थे और कोई पूछने वाला नहीं था. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो स्थिति बदल गई.

उरी में हमला हुआ, तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक की. पुलवामा हमले के बाद हमने एयरस्ट्राइक की. पहलगाम में हमारे यात्रियों को धर्म पूछकर मारा तो 22 दिन के भीतर ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर हमने आतंकियों का सफाया किया. आगे भी अगर आतंकी गोली चलाएंगे तो हम गोली का जवाब गोले से देंगे.

अमित शाह ने किया सत्ता के खेल पर प्रहार

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू-राबड़ी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. मैं दोनों को कहना चाहता हूं, न लालू यादव का बेटा मुख्यमंत्री और न ही सोनिया गांधी का बेटा प्रधानमंत्री बनेगा. पटना में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नीतीश कुमार हैं और दिल्ली में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नरेंद्र मोदी हैं. कोई वैकेंसी नहीं है, इसलिए निरर्थक प्रयास मत कीजिए.

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: अमित शाह की रैली में बोली सासाराम की जनता, विकास कराने वाली सरकार की कराएंगे सत्ता में वापसी

भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

28 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago