Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार रविवार शाम थम जाएगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सासाराम पहुंचकर लोगों से वोट मांगे. इस दौरान उनकी जनसभा में भारी तदाद में लोग उन्हें सुनने पहुंचे. यहां स्थानीय लोगों से उनकी प्रतिक्रया जानने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं.
NDA की सरकार पर अमित शाह का भरोसा
चुनावी सभा के दौरान अमित शाह बिहार में एनडीए सरकार की जीत पर पूरी तरह आश्वस्त नजर आए. उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री बनने के लिए बेकार की मेहनत न करें, क्योंकि इस पदों पर पहले से ही पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बैठे हैं. अमित शाह की चुनावी सभा में आए लोगों ने बातचीत की. यहां के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने बताया कि जनता भाजपा उम्मीदवार को चुनाव जिताकर विधानसभा भेजेगी.
अमित शाह की सभा में एक व्यक्ति ने कहा कि बीस साल पहले जंगलराज के दौरान जो हालात थे, वे बहुत अलग थे. रात को घर से निकलने की कभी सोच भी नहीं सकते थे, लेकिन आज स्थिति काफी बदल चुकी है. आज मैं पत्नी के साथ अगर रात को घर से निकलता हूं तो शत-प्रतिशत इस बात की गारंटी होती है कि सुरक्षित घर लौटेंगे. उन्होंने बताया कि पहले अकेले यात्रा करते समय लोगों की बाइक या पैसे लूट लिए जाते थे.
विकास और नेतृत्व पर जनता का भरोसा
एक अन्य शख्स ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार दोनों तेजी से प्रगति कर रहे हैं. अमित शाह की सभा को लेकर एक महिला ने कहा कि बिहार को विकास की जरूरत है और एनडीए सरकार विकास कर रही है. सासाराम की जनता बिहार में विकास करने वाली सरकार को सत्ता में वापसी कराएगी.
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: किशनगंज रैली में बोले राहुल गांधी- RSS देश को खांचों में बांटना चाहती है
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



