कंगना रनौत की जीत पर एक्टर ने दी उन्हें बधाई
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने हिमाचल में मंडी लोकसभा सीट से जीत हासिल कर ली है. कंगना ने मंडी से चुनाव जीतकर राजनीति में धमाकेदार एंट्री मार ली है. कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मौजूदा सांसद के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मात देकर कंगना ने मंडी में जबरदस्त जीत हासिल की है. कंगना ने विक्रमादित्य को 74755 वोटो से हराकर बीजेपी का झंडा लहरा दिया है. इस जीत के साथ जहां मंडी में हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है. ऐसे में उन्हें बॉलीवुड वालों की तरफ से बधाइयां भी आ रही हैं.
एक्टर अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट यानी एक्स पर एक वीडियो साझा की है जिसमें कंगना की चुनाव प्रचार के दौरान की तस्वीरें जोड़ी गई है और बैकग्राउंड में जुगनी गाना चल रहा है. इसके साथ उन्होंने कंगना की तारीफ में अपने कैप्शन में लिखा-मेरी प्यारी कंगना! आपकी इस शानदार जीत पर बधाई!
आप एक रॉकस्टार हैं. आपकी यात्रा काफी प्रेरणादायक है! आपके लिए, मंडी और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है. आपने बार-बार साबित किया है कि अगर कोई फोकस होकर कड़ी मेहनत करता है तो “कुछ भी हो सकता है”! जय हो!
ये भी पढ़ें:Natasha Dalal और Varun Dhawan बने Baby Girl के मम्मी-पापा, स्टार्स से लेकर फैंस तक दे रहे बधाइयां
आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार जीत हासिल करने पर कंगना रनौत बेहद खुश हैं. उनके लिए लोकसभा चुनाव में यह जीत काफी ज्यादा बड़ी और अहम है. एक छोटे से शहर से निकल कर पहले मनोरंजन जगत में कामयाबी हासिल की फिर अब राजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने जो जीत हासिल की है वो वाकई में काबिल-ए-तारीफ है.
जीत के बाद उन्होंने खुद एक पोस्टर शेयर कर जनता को धन्यवाद कहा है. कंगना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, समस्त मंडी वासियों का इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार. ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन की, ये जीत है मंडी के सम्मान की है.
कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है. उन्होंने मॉडलिंग के बाद साल 2006 में गैंगस्टर फिल्म से डेब्यू किया था. अपने 18 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने ‘फैशन’, ‘क्वीन’, ‘कृष 3’ समेत कई अन्य फिल्मों में काम किया है. कंगना 4 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुकी है. सिनेमा में अपने शानदार एक्टिंग के लिए कंगना को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. अब उनकी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ का इंतजार किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…