चुनाव

Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में शुरू हुई विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया, चुनाव आयोग ने कही ये बात

Jammu and Kashmir Assembly Election: लोकसभा चुनाव-2024 के खत्म होते और इसके परिणाम सामने आ जाने के बाद अब भारतीय निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है. चुनाव आयोग के सचिव जयदेव लाहिड़ी ने एक प्रेस नोट में कहा, “आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की विधानसभा के आम चुनाव के लिए चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश 1968 के पैरा 10बी के तहत कॉमन चिह्न के आवंटन के लिए आवेदनों को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का फैसला किया है.”

मालूम हो कि इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को जल्द ही “लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार” मिलेगी. यहां पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था, जिसके बाद मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में भाजपा और पीडीपी की गठबंधन सरकार सत्ता में आई थी. मुख्यमंत्री सईद की 2016 में मृत्यु के बाद गठबंधन का नेतृत्व उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती ने किया.

ये भी पढ़ें-UP Politics: अखिलेश ने पार्टी कार्यालय में बुलाई बैठक, इससे पहले इस नारे साथ सपा प्रमुख का वायरल हुआ ये पोस्टर- Video

भाजपा ने समर्थन ले लिया था वापस

भाजपा ने 18 जून 2019 को गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाया गया था, जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया. केंद्र सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35ए निरस्त कर जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दे दिया गया जिसकी अपनी विधानसभा होगी. लद्दाख को भी अलग कर बिना विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया. तब से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासन उपराज्यपाल के हाथों में है. तो वहीं हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में यहां पर मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां पर वोटिंग हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पंजाब कांग्रेस में परगट सिंह का नया फॉर्मूला, क्या पार्टी के बिखरे कुनबे को एकजुट कर पाएंगे नए प्रदेश अध्यक्ष?

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सियासी हलचल कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन…

4 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-2 लागू: जानिए अब क्या-क्या बदलेगा?

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच CAQM ने GRAP-2 लागू कर दिया…

8 minutes ago

‘असली संसद में कभी पीएम नहीं बन पाएंगे राहुल गांधी’, हैदराबाद में अमित शाह की हुंकार

Amit Shah Target Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में पदयात्रा के…

9 minutes ago

2 नवंबर 1834: जब 36 भारतीय मजदूरों ने मॉरीशस की धरती पर रखा पहला कदम, शुरू हुई गिरमिटिया इतिहास की एक नई कहानी

1834 में 36 भारतीय मजदूरों ने 'एटलस' जहाज से मॉरीशस पहुंचकर गिरमिटिया प्रवास के एक…

45 minutes ago

जेफरी सैक्स ने की अदाणी समूह की तारीफ, कहा- भारत के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका

विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के निदेशक प्रोफेसर जेफरी…

54 minutes ago

सोशल मीडिया पर ‘स्टॉक जमा करो’ की चेतावनी से मचा हड़कंप, क्या दुनिया किसी बड़े संकट की ओर बढ़ रही है?

सोशल मीडिया पर 20 से 33 देशों द्वारा नागरिकों को खाने-पीने का सामान, पानी और…

1 hour ago