दुनिया

Apollo 8 मिशन के चर्चित अंतरिक्ष यात्री William Anders की प्लेन क्रैश में मौत

Apollo 8 Astronaut William Anders dies: रिटायर मेजर जनरल विलियम एंडर्स की शुक्रवार को उस समय मौत हो गई, जब उनका विमान वॉशिंगटन राज्य के सैन जुआन द्वीप के पास पानी में गिर गया. वे 90 वर्ष के थे. इस विमान को वे अकेले उड़ा रहे थे.

वह अपोलो 8 के अंतरिक्ष यात्री थे, जिन्होंने 1968 में अंतरिक्ष से पृथ्वी की एक तस्वीर ली थी, जो अर्थराइज (Earthrise) नाम से मशहूर है, जिसमें पृथ्वी नीले रंग के संगमरमर के पत्थर के रूप में नजर आती है.

पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने कहा था कि यह तस्वीर अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान था, क्योंकि इसने पारिस्थितिकी दार्शनिक प्रभाव डाला, साथ ही यह सुनिश्चित किया कि अपोलो 8 कमांड मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल काम करें.

संघीय उड्डयन प्रशासन जांच में जुटा

सैन जुआन काउंटी के शेरिफ एरिक पीटर ने बताया कि सुबह करीब 11.40 बजे खबर मिली कि पुराने मॉडल का एक विमान पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और जोन्स द्वीप के उत्तरी छोर के पास डूब गया. संघीय विमानन एसोसिएशन के अनुसार, उस समय Beech A45 विमान में केवल पायलट ही सवार था.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मेजर एंडर्स के बीचक्राफ्ट टी-34 मेंटर की दुर्घटना की जांच संघीय उड्डयन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड द्वारा की जा रही है. वहीं, यूएस कोस्ट की प्रवक्ता के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को एक खोजी दल ने घटनास्थल से एक शव बरामद किया था.

सैटर्न वी रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष की यात्रा

मेजर एंडर्स 1968 में वायुसेना के कर्नल फ्रैंक बोरमैन और नौसेना के कैप्टन जेम्स ए. लवेल जूनियर के साथ अंतरिक्ष यात्रियों के पहले समूह का हिस्सा थे. उस वक्त उन्होंने चंद्रमा के सतह की मोशन पिक्चर्स लिए थे. एंडर्स पहले एस्ट्रोनॉट थे, जिन्हें एक विशाल सैटर्न वी रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago