चुनाव

Jammu Kashmir Election 2024: आज हो रही फर्स्‍ट फेज की वोटिंग, जानिए आखिर किन मुद्दों पर वोट कर रहे हैं लोग?

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की वोटिंग हो रही है. लोग बड़े ही उत्साह के साथ अपने-अपने पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वोटिंग कर रहे हैं.

हमने जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से बात करके यह जानने की कोशिश की यहां करीब 10 साल बाद हो रहे राज्य विधानसभा चुनावों में आम लोगों ने किन किन मुद्दों पर वोट किया.

वोट लोकतांत्रिक हक के लिए मेरा वोट: कुलगाम के बुजुर्ग

कुलगाम के बुजुर्ग ने पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद कहा, “मेरा वोट लोकतांत्रिक हक के लिए है. मैं समृद्धि, शांति और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अपना वोट देने आया हूं.”

एक अन्य मतदाता ने कहा, “मेरी कुलगाम विधानसभा है. मुझे लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए वोट डालना है. इसके अलावा हम चाहते हैं कि लोग विकास के लिए वोट डालें. हमारे राज्य में करीब 11 साल बाद चुनाव होने वाले हैं. इन 11 साल में हम लोगों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा है. हमारी समस्याएं कोई सुनने वाला नहीं है. इसलिए आज हम वोट डालने आए हैं ताकि हमारी हुकूमत बन जाए. इसके बाद हमारे जो मामले हैं वह हल हो सकें.”

‘सूबे की अवाम को सहूलियत मिल सके, इसलिए मैंने वोट डाला’

कुलगाम के ही रहने वाले आकिब कहते हैं कि हम यहां वोट डालने इसलिए आए हैं ताकि सूबे की अवाम को सहूलियत मिल सके. जो उम्मीदवार जीत कर आएगा, हमें उम्मीद है कि वह हमारे लिए अच्छा काम करेगा. सूबे को लोगों को अपने घरों से निकलकर वोट जरूर करना चाहिए. मुझे अभी यहां कम ही लोग दिख रहे हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि जैसे ही सुबह का समय खत्म होगा, लोग जल्दी वोट डालने आएंगे.

एक युवा मतदाता ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में बहुत साल से कोई विकास नहीं हुआ है. इस बार हम अपने वोट के दम पर ऐसा उम्मीदवार चुनेंगे जो हमारे लिए काम करेगा. हम लोग इस दिन का बड़ी ही उम्मीदों के साथ प्रतीक्षा कर रहे थे. वोटिंग के लिए स्थानीय पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं. मैं अपने स्थानीय युवाओं से अपील करता हूं कि वह लोग घर से निकलें और राज्य की परिस्थितियां बदलने के लिए वोट दें. आपका वोट हमारे भविष्य को सुरक्षित करेगा.”

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago