देश

Land For Job Scam Bihar: पहली बार तेज प्रताप यादव किए गए तलब, लालू यादव के इन करीबियों को भी नोटिस

Land For Job Scam Bihar: ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाला मामले में बिहार के सबसे बड़े सियासी कुनबे ‘लालू परिवार’ की मुसीबतें फिर बढ़ने लगी हैं. अदालत ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के अलावा कई करीबियों को पेशी के लिए कहा है.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ऐसा पहली बार हुआ है जब नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजप्रताप यादव को तलब किया गया है. उनके अलावा अदालत ने अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह और किरण देवी को भी 7 अक्टूबर को तलब किया है.

लालू यादव की एक पुरानी तस्वीर.

ANI ने बताया कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव के अलावा अखिलेश्वर सिंह एवं उनकी पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा है. और, जो एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक भी थे. उन्हें भी समन भेजा गया है.

क्या है ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाला’?

‘नौकरी के बदले जमीन घोटाला’ मामला बिहार के इतिहास में सबसे चर्चित कांडों में से एक है. इसमें लालू परिवार पर रेलवे में नौकरी के बदले लोगों से जमीन लेने या उनके परिवार को बेचने के लिए दबाव डालने का आरोप है. यह उस समय की बात है, जब लालू यादव साल 2004 से 2009 तक केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री थे. उन पर CBI ने अपनी चार्जशीट में यह आरोप लगाया है कि लालू यादव के कार्यकाल के दौरान रेलवे में नियमों को ताक पर रखकर भर्तियां की थीं.

जांच एजेंसी CBI ने बताया था कि बिहार में लोगों ने नौकरी पाने के लिए बहुत ही कम कीमतों (बाजार भाव से 5 गुना कम दाम) पर लालू परिवार को अपनी जमीनें बेच दी थीं. इसमें कुछ जमीनें सीधे लालू यादव के परिवार के नाम हुईं, जबकि कुछ उनके करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के नाम करा दी गई थीं. CBI की चार्जशीट में आरोप लगाया कि बिहार के कई लोगों को साल 2004 से 2009 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में ग्रुप-डी की पोस्ट पर भर्ती किया गया था.

यह भी पढ़िए: ‘कोई अग्निवीर बिना नौकरी के नहीं रहेगा’, अमित शाह बोले- राहुल गांधी यह झूठ बोलते हैं कि अग्निवीरों के पास कोई काम या पेंशन नहीं होगी

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

1 hour ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago