चुनाव

सियासत के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले PK बोले- Bihar विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन सुराज

Bihar : बिहार में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर उर्फ PK ने उपचुनावों के बाद आज बड़ा ऐलान किया. PK ने कहा है कि उनकी पार्टी (जन सुराज) अगले साल होने वाले राज्‍य विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

PK ने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जब हमने पैदल चलना शुरू किया था तो लोगों ने कहा कि बिहार में कोई खड़ा ही नहीं हो सकता. जब दल बना, तब भी लोगों ने कहा कि यह कोई चुनौती नहीं है. उन्‍होंने आगे कहा, “अभी तो परिणाम आया है, लेकिन पांच दिन पहले भी विशेषज्ञ यही कह रहे थे कि चार-पांच प्रतिशत वोट आएगा इनको, प्रशांत किशोर क्या कर लेंगे. ऐसा नहीं है कि कल आप हमें चुनौती मान रहे थे और अब नहीं मानेंगे. हम पत्रकारों या राजनीतिक विशेषज्ञों की टीका-टिप्पणी के आधार पर यह काम नहीं कर रहे हैं.”

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “आप अपना काम करिए, विश्लेषण करना, आकलन करना, टीका टिप्पणी करना आपका काम है ,और हम अपना काम कर रहे हैं.”

‘अभियान से एक कदम भी पीछे हटने वाले नहीं हैं हम’

PK ने यह भी साफ किया कि वे अपने संकल्प और जन सुराज के अभियान से एक कदम भी पीछे हटने वाले नहीं हैं. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जन सुराज 2025 में 243 सीटों पर अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि जनता को मनाने और समझाने का जो भी यथा संभव प्रयास है, भगवान ने जो शक्ति और बुद्धि दी है, वह लगाया जाएगा.

PK ने कहा कि अगर जनता समझती है तो ठीक है, और नहीं समझती है तो भी मालिक जनता है. जो जनता तय करेगी, वही सरकार बनेगी.

उप चुनाव में 4 सीटों में से 1 भी नहीं जिता सके PK

उल्लेखनीय है कि हाल ही में चार सीटों पर हुए उप चुनाव में जन सुराज को आशातीत सफलता नहीं मिल पाई.

  • भारत एक्‍सप्रेस
आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago