चुनाव

Jharkhand Election: चुनाव से पहले BJP का मास्टर स्ट्रोक! रवींद्र कुमार राय को बनाया प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे चुनाव प्रचार अभियान के बीच भाजपा ने प्रदेश संगठन में अहम बदलाव की घोषणा की है. पार्टी आलाकमान ने शनिवार को पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त क‍िया.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने झारखंड भाजपा प्रदेश संगठन में इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर बताया, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.”

आपको बता दें कि, रविंद्र कुमार राय झारखंड भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं. वह झारखंड से विधायक, सांसद और राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर, पार्टी आलाकमान ने उनके समर्थक कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ-साथ संगठन के पुराने दिग्गज नेताओं को भी राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Election: विकेट के पीछे ही नहीं बल्कि झारखंड चुनाव में Dhoni निभाएंगे ये बड़ी भूमिका

विधानसभा चुनाव के इस अहम समय पर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर भाजपा आलाकमान ने प्रदेश संगठन के रोजमर्रा के कामकाज को भी दुरुस्त करने का प्रयास किया है. क्योंकि झारखंड के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी स्वयं भी राज्य की धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव संपन्न होना है. पहले चरण के तहत राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

16 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

32 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

34 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago