देश

खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू के Air India को धमकी देने को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने क्या कहा

Air India Bomb Threat: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) ने सोमवार (21 अक्टूबर) को 1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया (Air India) की उड़ानों में यात्रा न करने की चेतावनी लोगों को दी है. इंडिया टुडे के अनुसार, उसने कहा कि इन तारीखों के बीच एयर इंडिया की उड़ान पर हमला हो सकता है.

गुरपतवंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस (Sikh for Justice -SFJ) का संस्थापक है. पन्नू के पास कनाडा और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता है. पिछले साल भी इसी समय पन्नू ने धमकी जारी की थी. पन्नू की यह नई धमकी ऐसे समय में आई है, जब भारत में कई एयरलाइनों को संभावित बम विस्फोटों के बारे में कई धमकी भरे कॉल मिले हैं, जो जांच के बाद फर्जी निकले. यह भी ऐसे समय में हुआ है, जब भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक विवाद चल रहा है, क्योंकि कनाडा ने भारत पर उसके देश में खालिस्तानी तत्वों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है, जिसमें एक अन्य आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या भी शामिल है.

विदेश मंत्री ने क्या कहा

इस संबंध में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारत सरकार को एयर इंडिया और उसके यात्रियों के खिलाफ किसी विशेष खतरे की “जानकारी नहीं” है. जयशंकर ने कहा, “मुझे आज किसी विशेष खतरे की जानकारी नहीं है… लेकिन हमने अतीत में अपनी एयरलाइंस, अपनी संसद, अपने राजनयिकों और उच्चायोगों और अपने नेताओं को खतरे में देखा है. और यह सब चिंता का विषय है.”

पिछले साल भी दी थी धमकी

नवंबर 2023 में पन्नू ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दावा किया गया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदल दिया जाएगा और 19 नवंबर को यह बंद रहेगा, लोगों को उस दिन एयर इंडिया से उड़ान भरने से बचने की चेतावनी दी थी.

NIA ने उस पर आपराधिक साजिश रचने, धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत विभिन्न अपराधों में केस दर्ज किया है. पिछले साल दिसंबर में पन्नू ने कथित तौर पर उनकी हत्या की साजिश नाकाम होने की रिपोर्ट के बाद 13 दिसंबर को या उससे पहले संसद पर हमला करने की धमकी दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

3 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

18 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

37 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

1 hour ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago