चुनाव

Lok Sabha Elections-2024: झारखंड में 1500 लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, प्रशासन के फूले हाथ-पांव, ये वजह आई सामने

Lok Sabha Elections 5th Phase: देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए आज मतदान जारी है. इसी बीच झारखंड से खबर सामने आ रही है कि यहां पर 1500 लोगों ने वोट डालने से मना कर दिया है. यानी मतदान का बहिष्कार किया गया है. सुबह से ही मतदान केंद्र में जब कोई पहुंचा नहीं तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. बता दें कि पांचवे चरण के मतदान के लिए आज झारखंड में तीन लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक झारखंड में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 1500 मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार करने के बाद लोग जंगल में चले गए हैं. हजारीबाग के कुसुंभा मतदान केंद्र पर सुबह से लेकर खबर लिखे जाने तक वोट डालने के लिए कोई पहुंचा नहीं है. बूथ नंबर 183 और 184 पर अभी तक एक भी मतदाता न पहुंचने के कारण प्रशासन परेशान है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: सपा ने रायबरेली में पीठासीन अधिकारी पर लगाया ये गम्भीर आरोप, लखनऊ में इस बूथ पर खराब हुई EVM

ये है गांव वालों की मांग

वोट बहिष्कार को लेकर गांव वालों ने मीडिया को बताया कि पिछले चार साल से केंद्र सरकार के मंत्री और सांसद, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, जिला प्रशासन तक से अपनी मांग को लेकर गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई नहीं सुन रहा है. इसीलिए बूथ नंबर 183, 184 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसुंभा गांव में बने मतदान केंद्र में गांव का कोई भी शख्स वोट डालने के लिए नहीं गया. यहां पर करीब 1500 मतदाता हैं. ग्रामीणों ने कहा है कि हजारीबाग जिले के बड़कागांव से एनटीपीसी के लिए कोयला आता है जो कि हजारीबाग के कटकमदाग रेलवे साइडिंग में भेजा जाता है. इस दौरान गांव से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. गांव की मांग है कि कुसुंभा गांव के पास फ्लाईओवर बनवाया जाए. क्योंकि कोयले की वजह से हमारी खेती भी बर्बाद हो रही है.

ग्रामीणों का खराब हो रही है सेहत

ग्रामीणों ने कहा कि हमारी खेती तो बर्बाद हो ही रही है लेकिन कोयले की धूल की वजह से हमारी सेहर पर भी असर पड़ रहा है. बता दें कि कुसुंभा से हजारीबाग-चतरा मार्ग पर आने-जाने के लिए ग्रामीणों को रेलवे क्रॉसिंग को पार करना पड़ता है. हालांकि वर्तमान में क्रॉसिंग के पास अंडरपास पुल बना हुआ है लेकिन ग्रामीण इसके बजाए ओवरब्रिज की मांग कर रहे हैं, जबकि वर्तमान में अंडरपास बनाने के लिए सम्बधित विभाग नीचे खुदाई कर रहा है. हालांकि रेलवे पटरी के बगल में 6 लाइन की पटरी और बिछने जा रही है. इसका काम चल रहा है. गांव वालों का कहना है कि अंडरपास एक गुफा की तरह बन जाएगा और फिर बाद में यहां पर अपराधी पनपने लगेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

58 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

1 hour ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

2 hours ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

2 hours ago