मनोरंजन

Lok Sabha Election 2024: अक्षय कुमार से लेकर फरहान अख्तर तक, मतदान करने पहुंचे ये फिल्मी सितारे, लाइन में लगकर डाला वोट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 सीटो पर मतदान शुरू हो गया. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. 49 सीटो में से एक मुंबई में भी आज चुनाव है. इसी के चलते बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों से बाहर निकलकर मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. अक्षय कुमार से लेकर फरहान अख्तर और जाह्नवी कपूर जैसे एक्टर्स ने अपना वोट डाल दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन बॉलीवुड सीतारों ने वोट डाल दिया है.

अक्षय कुमार ने डाला वोट

अभिनेता अक्षय कुमार मतदान केंद्र पर सबसे पहले वोट डालने वालों में से थे. मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार अपनी उंगली पर लगा अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहते हैं, “…मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो. मैंने इसे ध्यान में रखते हुए वोट दिया. भारत को जो सही लगता है उसे वोट देना चाहिए…मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा…”

शाहरुख खान ने परिवार के साथ दिया वोट

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान करने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचे हैं.

फरहान अख्तर और जोया के साथ नजर आई उनकी मां

अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाते हुए. दोनों सितारों के साथ उनकी मां भी नजर आईं. मीडिया के सामने उन्होंने अनी स्याही लगी उंगली भी दिखाई.

अनिल कपूर ने भी डाला वोट

अभिनेता अनिल कपूर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद कहा, “मैंने अपना वोट डाल दिया है. भारत के सभी नागरिकों को वोट करना चाहिए.”

अनुपम खेर ने लोगों से की अपील

अभिनेता अनुपम खेर ने मुंबई में मतदान किया और लोगों से अपील की है कि ,’ लोग बाहर निकलकर मतदान करें. उन्होंने इस दौरान कहा की ,’ लोकतंत्र का जो पर्व है, उसे मनाने का हमें मौका मिला है. आज प्रजातंत्र का महोत्सव है. हमें बाहर निकलकर वोट करना चाहिए, की आगे 5 साल के लिए हमें किस तरह की सरकार चाहिए, किस तरह की व्यवस्था चाहिए, उसका हम फायदा उठा सके.

हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल ने किया मतदान

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी और उनकी बेटी अभिनेत्री ईशा देओल ने मुंबई में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी उंगलियों पर अमिट स्याही के निशान दिखाते हुए अभिनेत्री ईशा देओल ने कहा, “मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे बाहर आएं और वोट करें. यह हमारा अधिकार है. हर वोट मायने रखता है. पीएम मोदी देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं. भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह हमारे देश को आगे ले जा रहे हैं.”

वोट न देने वालों पर भड़के परेश रावल

बॉलीवुड अभिनेता परेश ने वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की और मतदान न करने वालों पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है. अभिनेता ने कहा, “लोगों को सरकार से शिकायत होती है कि वह कुछ नहीं कर रही है. अब आपकी बारी है कि आप अपना वोट उसे दें, जिसने आपके हित में काम किया है. अगर आप वोट नहीं करोगे तो उसके लिए आप जिम्मेदार हैं, उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है.” अभिनेता ने आगे कहा, “वोट न देने वालों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए, जैसे टैक्स में बढ़ोतरी या कोई और सजा होनी चाहिए.

जाह्नवी कपूर ने भी किया मतदान

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने लोकसभा चुनान के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “…बाहर निकल कर मतदान करें.”

कृपया बाहर आएं और अपना वोट डालें- राजकुमार राव

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद कहा “यह हमारे देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है, हमें मतदान करना चाहिए. हमारे माध्यम से, अगर लोग प्रभावित हो सकते हैं तो निश्चित रूप से यह सबसे बड़ी बात है जो हम लोगों को जागरूक करने के लिए कर सकते हैं.” मतदान का महत्व इसलिए मुझे बहुत खुशी है कि चुनाव आयोग ने मुझे राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में चुना और मैं सभी से अपील करता हूं कि कृपया बाहर आएं और अपना वोट डालें.

सानिया मल्होत्रा ने दिखाई स्याही लगी उंगली

एक्ट्रेस सानिया मल्होत्रा ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट कास्ट किया है. गाड़ी में बैठकर रवाना होने से पहले एक्ट्रेस ने अपनी स्याही लगी उंगली लोगों को दिखाई.

Akansha

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

7 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

21 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

24 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

37 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

51 minutes ago