चुनाव

Jharkhand Election: शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- बालू, खनिज, मनरेगा, आवास सबका पैसा खा गई JMM

Jharkhand Assembly Election 2024: केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को खिजरी विधानसभा सीट के उम्मीदवार रामकुमार पाहन के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 23 नवंबर को राज्य की मौजूदा सरकार की विदाई हो जाएगी.

यहां नेताओं-मंत्रियों के घरों से लूट के पैसों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं. अगर झारखंड को बचाना है तो एक नई क्रांति करनी पड़ेगी. ये वो धरती है जहां भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचार और अन्याय के खिलाफ ‘उलगुलान’ यानी क्रांति का बिगुल फूंका था. आज जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार में भी शोषण की अति हो गई है और यहां फिर से ‘उलगुलान’ की जरूरत है.


उन्होंने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. इसने वन संपदा, जल संपदा और खनिज संपदा से भरपूर सुंदर राज्य को तबाह कर दिया है. इसके नेता बालू, पत्थर, खनिज, मनरेगा, आवास तक का पैसा खा गए.


विदेशी घुसपैठिए यहां आ रहे हैं…

चौहान ने कहा कि विदेशी घुसपैठिए यहां आ रहे हैं, बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं और जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं. झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही इन विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा.

वादाखिलाफी की है हेमंत सोरेन की सरकार

हेमंत सोरेन की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चौहान ने कहा कि पांच साल पहले हेमंत सोरेन ने महिलाओं से वादा किया था कि, उन्हें प्रति माह 2 हजार रुपए चूल्हा खर्च के लिए दिया जाएगा, लेकिन 4 साल 10 महीने बहनों की याद नहीं आई और चुनाव आते ही वोटों की लालच में बहनों के बैंक खाते में 1-1 हजार रुपए डाल दिए. हम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा और महाराष्ट्र में बहनों के बैंक खाते में सम्मान राशि दे रहे हैं. झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनते ही बहनों के बैंक खाते में हर महीने की 11 तारीख को गोगो दीदी योजना के तहत 2,100 रुपए की राशि डाली जाएगी.

गरीबों को मकान बनाने के लिए नहीं मिल रहा बालू

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि झारखंड में बालू भी बाल्टियों में किलो से बेची जा रही है. गरीबों को मकान बनाने के लिए बालू तक नहीं मिल रही है, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद झारखंड की धरती पर हर गरीब को पक्का मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी और बालू फ्री दी जाएगी. कोई भी कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा. प्रधानमंत्री ने पदभार संभालते ही 2 करोड़ मकान ग्रामीण और 1 करोड़ मकान शहरी क्षेत्रों में बनाने का फैसला लिया है. 50 लाख रुपए की संपत्ति अगर बहन के नाम पर खरीदी जाएगी तो रजिस्ट्री शुल्क केवल 1 रुपए ही लगेगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago