सांकेतक तस्वीर.
Vaishakh Amavasya 2024 Upay: हिंदू धर्म अमावस्या तिथि का खास महत्व है. पंचांग के अनुसार, बुधवार 8 मई को वैशाख मास की अमवस्या पड़ रही है. वैशाख मास की अमावस्या के दिन कुछ खास उपायों को करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ धन-दौलत में भी वृद्धि का योग बनता है. अगर किसी जीवन में आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं तो ऐसे में वैशाख मास की अमावस्या के दिन किए गए कुछ उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख अमावस्या पर घर ईशान कोण (पूरब और उत्तर का कोना) में एक घी का दीपक जलाएं. इस दीपक को सूर्योदय से सूर्यास्त तक जलने दें.
वैशाख अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं.
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अमावस्या के दिन घी के दीपक में लौंग और केसर के दो दाने डालकर जलाएं. माना जाता है कि इस उपाय के मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है.
वैशाख अमावस्या के दिन घर-परिवार से आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए तुलसी की माला पर कम से कम 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें.
अमावस्या के दिन शाम के वक्त पीपल के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. इसके साथ ही पीपल वृक्ष की परिक्रमा भी करें.
वैशाख अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने और घर-परिवार में सुख-शांति के लिए गाय की सेवा करें. इस दिन पशु-पक्षियों को भूलकर भी परेशान ना करें.
अमवस्या का दिन पितरों की कृपा पाने के लिए बेहद खास है. ऐसे में इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए दान जरूर करें.
पितरों को प्रसन्न करने के लिए शाम के समय दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. माना जाता है कि इस दिन ऐसा करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है.
यह भी पढ़ें: पलटने जा रहा ही है इन राशियों की तकदीर, 50 साल बाद बन रहा लक्ष्मी नारायण योग का दुर्लभ संयोग
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…