चुनाव

1.5 करोड़ का कर्ज…एक करोड़ 40 लाख कुल संपत्ति, जानें, Manish Sisodia ने चुनावी हलफनामे में और क्या बताया?

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है. उम्मीदवारों के नामांकन की आज आखिरी तारीख है. इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा चुनाव आयोग को दिया है. उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1.4 करोड़ रुपये बताई है, जिसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है. सिसोदिया की चल संपत्ति 34.43 लाख रुपये और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की चल संपत्ति 12.87 लाख रुपये है.

डेढ़ करोड़ का एजुकेशन लोन

हलफनामे के अनुसार, मनीष सिसोदिया पर बच्चों की पढ़ाई के लिए 1.5 करोड़ रुपये का एजुकेशन लोन भी है. अचल संपत्ति के तौर पर उनके पास गाजियाबाद और मयूर विहार में दो फ्लैट हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 23 लाख रुपये और 70 लाख रुपये है.

पांच साल में 30 लाख का इजाफा

अगर 2020 के हलफनामे से तुलना करें तो मनीष सिसोदिया की संपत्ति में 30 लाख रुपये का इजाफा हुआ है. उनकी पत्नी सीमा की संपत्ति में भी लगभग 10 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अचल संपत्ति की कीमतों में भी गाजियाबाद फ्लैट की कीमत 2 लाख रुपये और मयूर विहार वाले फ्लैट की कीमत 5 लाख रुपये बढ़ी है.

यह भी पढ़ें- ’40 हजार कैश…7 लाख सालाना कमाई’, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं Arvind Kejriwal और उनकी पत्नी

जंगपुरा से चुनावी मैदान में सिसोदिया

इस बार मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनावी मैदान में हैं, जबकि पहले वह पटपडगंज से चुनाव लड़ते थे. इस बदलाव को लेकर बीजेपी का आरोप है कि सिसोदिया हार के डर से पटपडगंज सीट छोड़कर जंगपुरा गए हैं. मनीष सिसोदिया तीन बार पटपडगंज से विधायक रह चुके हैं, लेकिन 2020 में उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार से कड़ी टक्कर मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

3 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

6 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

47 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

54 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

55 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago