चुनाव

किसकी बनेगी सरकार? कौन होगा प्रधानमंत्री? जानें शाम 6 बजे सिर्फ ‘भारत एक्सप्रेस’ पर

Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र का महापर्व अब खत्म होने वाला है और अब सबको इंतजार चुनाव परिणाम का है. शनिवार को 7वें और आखिरी चरण के साथ लोकसभा की सभी सीटों के लिए मतदान खत्म हो जाएगा. इसके बाद सभी को इंतजार होगा मंगलवार (4 जून) का, जिस दिन मतों की गिनती होगी. हालांकि उससे पहले ही आपको भारत एक्सप्रेस बताएगा कि इस बार का जनादेश कैसा रहने वाला है… क्या इस बार मोदी सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है या फिर विपक्ष अपने दांव में कामयाब होगा.

भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टू विन के एग्जिट पोल के जरिये आपको सबसे विश्वसनीय जानकारी मिलेगी. हम आपको उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण भारत तक की पूरी जानकारी देंगे.

आखिर सत्तारूढ़ बीजेपी कहां-कहां और किन सीटों पर लीड कर रही है… कहां उसे सीटों का फायदा होने जा रहा है और कहां-कहां नुकसान… साथ ही हम इंडिया गठबंधन की सीटों का भी पूरा विश्लेषण करेंगे.

हमने हर वर्ग के वोटरों की नब्ज टटोली

यूं तो आपने लोकसभा चुनाव के कई एग्जिट पोल देखे होंगे, लेकिन भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टू विन का ये सर्वे बेहद भरोसेमंद है, क्योंकि हमारा सैंपल साइज न सिर्फ सबसे ज्यादा है, बल्कि हमने हर वर्ग के वोटरों के नब्ज टटोलने की कोशिश की है, ताकि देश का मिजाज न सिर्फ आप तक सबसे पहले पहुंचे, बल्कि इसकी विश्वसनीयता भी बनी रहे. हमने आंकड़ों की बाजीगरी और सनसनी से इतर विश्वसनीयता पूरा ध्यान दिया है.

कई मौकों पर किए गए सटीक सर्वे

इससे पहले भी भारत एक्सप्रेस और रोडमैप टू विन कई मौकों पर सर्वे के जरिये अपना लोहा मनवा चुका है और अब एक बार फिर पूरी टीम आपको लोकसभा 2024 के जनादेश की झलक बताने को तैयार है. तो बस दिल थाम के रहिए और इंतजार करिए शनिवार शाम 6.30 बजे का.

यह भी पढ़िए: Exit Poll क्या होता है, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ये कब जारी होगा?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

7 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

22 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

33 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

45 minutes ago