दुनिया

SpaceX किसी को भी चंद्रमा और मंगल ग्रह तक जाने में सक्षम बनाएगा: Elon Musk

स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि भविष्य में स्पेसएक्स किसी को भी अंतरिक्ष में जाने और यहां तक ​​कि चंद्रमा और मंगल की यात्रा करने में सक्षम बनाएगा. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि समय के साथ स्पेस एक्स ऐसी क्षमता विकसित कर लेगा जिसकी मदद से आसानी से कोई भी व्यक्ति मंगल और चंद्रमा की यात्रा कर सकता है.

अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजा जाएगा

मस्क ने कहा  कि इस वर्ष मुझे उम्मीद है कि स्पेसएक्स पृथ्वी के पूरे पेलोड का 90 प्रतिशत लो-अर्थ ऑर्बिट में ले जाएगा. मौजूदा समय में स्पेसएक्स के रॉकेट फाल्कन को करीब 80 प्रतिशत तक दोबारा से उपयोग किया जा सकता है. कंपनी के सबसे बड़े रॉकेट ‘स्टारशिप’ को दोबारा से 100 प्रतिशत उपयोग किया जा सकता है. उनकी ओर से आगे कहा गया कि 2026 में आर्टेमिस 3 मिशन के तहत स्टारशिप से अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजा जाएगा.

तीन परीक्षण उड़ान

इस स्पेस वाहन की अभी तक तीन से ज्यादा टेस्ट फ्लाइट हो चुकी है और चौथी भी जल्दी होने की संभावना है. कंपनी का कहना है कि जैसे ही नियामकों से अनुमति मिल जाती है. 5 जून को हम चौथी टेस्ट फ्लाइट को लॉन्च कर देंगे. स्टारशिप की तीसरी टेस्ट फ्लाइट से दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले रॉकेट को लेकर विश्वसनीयता काफी बढ़ी है.

कंपनी ने आगे बताया कि चौथी टेस्ट फ्लाइट में हमारा फोकस ऑर्बिट में जाकर वापस आने से हटकर स्टारशिप और सुपर हेवी को वापस लौटने और दोबारा उपयोग करने की क्षमता का प्रदर्शन करने पर होगा.

स्टारलिंक 99 देशों में पहुंच चुकी है

इसका प्राथमिक उद्देश्य सुपर हैवी बूस्टर के साथ मैक्सिको की खाड़ी में लैंडिंग बर्न और सॉफ्ट स्प्लेशडाउन करना है और स्टारशिप की नियंत्रित एंट्री हासिल करना है. बता दें, मस्क की सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा स्टारलिंक 99 देशों में पहुंच चुकी है और 30 लाख से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल ही में स्टार लिंक की सर्विस को इंडोनेशिया और फिजी में लॉन्च किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

9 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

32 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago