चुनाव

Lok Sabha Election: 7वें चरण में देश की सबसे हॉट सीट काशी में वोटिंग, PM मोदी लगातार तीसरी बार लड़ रहे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे। अंतिम चरण में देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी में भी वोट डाले जाएंगे। इस सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा नेताओं की ओर से लगातार इस बात का दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी वाराणसी से एक बड़ी मार्जिन से जीत दर्ज करने वाले हैं।

वोटिंग से पहले वाराणसी में क्या है चुनावी माहौल और पीएम मोदी के दस साल के कार्यकाल में कितना विकास हुआ, इस पर आईएएनएस ने लोगों से बात की। आईएएनएस से बातचीत के क्रम में बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी के विकास कार्यों से खुश नजर आए और पीएम मोदी को यहां तीसरी बार सांसद बनाने की बात कहते हुए नजर आए। इस दौरान लोग इंडिया गठबंधन को निशाने पर लेते हुए नजर आए।

‘मंदिर बना, कॉरिडोर बना, सड़कों का जाल बिछा’

बनारस में 70 साल से प्रसिद्ध लक्ष्मी चाय दुकान के मालिक का कहना है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में बहुत सारे विकास कार्य हुए हैं, जिसे गिनाया नहीं जा सकता। मंदिर बना, कॉरिडोर बना, सड़कों का निर्माण और उनकी साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है। देश में भी कई मुद्दे ऐसे हैं, जिस पर प्रभावी ढंग से काम हुआ है, चाहे वह ट्रिपल तलाक हो या आर्टिकल 370 हो। पीएम मोदी ने काफी काम किए हैं और बनारस में सिर्फ मोदी ही मोदी है, वही जीतेंगे।

‘पहले यहां हमको सब कुछ खंडहर जैसा लगता था’

जमशेदपुर से आए पर्यटक ने कहा कि पहले के बनारस और आज के बनारस में बहुत अंतर है। पहले सब कुछ खंडहर टाइप था, लेकिन अब सब बदल चुका है। शहर का नवीनीकरण हो चुका है। शासन व्यवस्था काफी बेहतर हो चुकी है। लोगों को आवाजाही में दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस बार सिर्फ मोदी और योगी ही आ रहे हैं उनके सिवा कोई नहीं आ रहा है अगर किसी को यह भ्रम है कि वह आ रहा है तो यह सिर्फ भ्रम है।

‘मोदी-योगी के अलावा कोई भी नहीं आने वाला’

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के अलावा कोई भी आने वाला नहीं है। इंडिया गठबंधन को लेकर पर्यटक ने कहा कि बहुत सारे लोग आपस में मिल गए हैं। कहा जाता है कि अगर बहुत सारे लोग आपस में मिलकर एक से जीतने का प्रयास करें, इसका मतलब है कि जो एक आदमी है जिसके खिलाफ सब लोग लड़ाई लड़ रहे हैं। वह कुछ ना कुछ तो अच्छा कर ही रहा है। इसी वजह से सब उसके खिलाफ हैं। पर्यटक ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी की सरकार से बहुत खुश है और वह चाहता है कि उनकी सरकार फिर आए।

‘विपक्ष और इंडी गठबंधन की कोई रणनीति ही नहीं’

बनारस के स्थानीय निवासी अग्रवाल ने कहा कि 2014 से पहले बनारस में कुछ भी नहीं था। सब कुछ 2014 के बाद हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह बनारस को क्योटो बनाएंगे। उन्होंने जो कहा था वह किया, बनारस क्योटो बन गया है। इससे बढ़िया सरकार किसी की नहीं रही है। जो भी काम इस सरकार में हुआ, वह बहुत अच्छा हुआ। 70 साल के कोढ को खत्म करने में उन्हें कुछ तो समय लगेगा और उन्होंने क्या नहीं किया है, बनारस में सब कुछ किया है। इंडिया गठबंधन की कोई राजनीति नहीं है। पीएम मोदी देश को बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन सिर्फ पीएम मोदी को हराने के लिए चुनाव लड़ रहा है। विपक्ष और इंडी गठबंधन की कोई रणनीति ही नहीं है।

‘इस सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा का बहुत ख्याल रखा’

मथुरा से बनारस आने वाली शालिनी ने कहा कि बनारस में पहले से बहुत ज्यादा विकास हुआ है। जब वह पहले आई थीं, तब मंदिरों में उस तरह से विकास नहीं हुआ था। घाटों पर उस तरह से विकास नहीं हुआ था। लेकिन, आज मंदिर प्रांगण से लेकर सड़कों और घाटों पर भी विकास दिख रहा है। महिलाओं के लिए बहुत विकास हुआ है, महिलाओं की सुरक्षा का बहुत ख्याल रखा गया है। देश का भी विकास हुआ है, इसलिए एक बार फिर पीएम मोदी की सरकार आएगी, विपक्ष से कोई उम्मीद नहीं है।

बनारस के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि बनारस में विकास बहुत तेजी से हुआ है। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सड़कों का निर्माण हुआ, काशी कॉरिडोर का निर्माण हुआ। दस सालों में बहुत कुछ काम हुआ है। लेकिन, ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि विपक्ष एकदम खत्म हो जाए और एक ही पार्टी रहे।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

10 hours ago