लाइफस्टाइल

चटपटा खाने के हैं शौकीन तो घर पर आसानी से बनाएं आलू कचौड़ी, जानें रेसिपी

Aloo Kachori Recipe: आलू की चीजें बहुत स्वादिष्ट होती हैं. आपने आलू के परांठे, आलू की टिक्की और आलू के पकौड़े खाए होंगे लेकिन आलू की कचौड़ी बहुत ही आसानी से बनने वाली डिश है, जिसे आप भी ट्राई सकते हैं. जब भी आपका कुछ चटपटा खाने का मन हो तो आप आलू की कचौड़ी बना के झटपट खा सकते हैं. कचौरी का तीखा और चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद होता है. यदि आप खाने के शौकीन हैं, तो आलू की कचौड़ी जरूर बनाएं और खाएं. आप इसे लंच, डिनर या स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं आइए हम आपको बताते हैं आलू की कचौड़ी बनाने की रेसिपी.

आलू की कचौड़ी बनाने की सामग्री (Aloo Kachori Recipe)

3 कप गेंहू का आटा
2 गिलास पानी
3-4 आलू
3 हरी मिर्च
1 बारीक कटा प्याज
2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 चम्मच लाल मिर्च
स्वादानुसार नमक

यह भी पढ़ें : अगर आप भी बिजी लाइफ में पानी पीना भूल जाते हैं? तो इन टिप्स को फॉलो कर बढ़ाएं इनटेक

आलू की कचौड़ी बनाने की विधि (Aloo Kachori Recipe)

आलू की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप 4-5 मीडियम साइज के आलू को उबाल लें. आलू उबालने के लिए एक कुकर में आलू और पानी डाल कर 3 सीटी लगाएं. जब तक आलू उबल रहा है, इतने में आप कचौड़ी का आटा लगा कर रख लें. इसके लिए 3 कप आटा और आधा चम्मच नमक डालकर पानी की मदद से आटा को गूंथ लें. कचौड़ी के लिए आपको थोड़ा मुलायम आटा गूंथना हैं। अब आटे को ढककर सेट होने दें. आटे ऊपर से हल्का तेल लगा दें. इतने में कचौड़ी की स्टफिंग तैयार कर लें. कचौरी के स्टफिंग के लिए उबले आलू को निकालकर हल्का ठंडा कर लें. फिर कद्दूकस की मदद से घिस लें और इसमें बारीक कटा हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज डाल दें.

साथ ही बारीक कटी धनिया पत्ता को भी डाल लें. ऊपर से स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें. अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं. इसे हल्का बेलें और आलू स्टफिंग की एक चम्मच इसमें भर दें. अब चारों तरफ से फोल्ड कर के हल्के हाथों से बेल लें. ऐसे ही सारी कचौड़ियां को एक-एक कर के तैयार कर लें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद कचोड़ियां डालें. अब सारी कचौड़ी को पलट-पलट कर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. तैयार है आपका टेस्टी आलू कचौड़ी. आप इसे हरी चटनी, रायता या सॉस के साथ खा सकते हैं. अब इसे गरमा-गरम सर्व करें.

Uma Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

25 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

29 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

42 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

43 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

57 minutes ago