चुनाव

फर्जी CBI इंस्पेक्टर बनकर हापुड़ मतदान केंद्र की जांच करने पहुंचा शख्स, इस गलती पर पुलिस ने दबोचा

Lok Sabha Election 2024 Second Phase: देश के 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इसी क्रम में यूपी के हापुड़ में भी मतदान जारी है. यहां से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पुलिस ने यहां एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो कि बूथ पर फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर घूम रहा था. वह सबको बता रहा था कि वह सीबीआई अधिकारी है और उसे इलेक्शन ड्यूटी में लगाया गया है. हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस को उस पर शक हो गया है उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

बता दें कि शख्स ऑल्टो कार में लाल बत्ती लगाकर पहुंचा था और उसने वर्दी पहन रखी थी. गिरफ्तार होने के बाद युवक ने अपना नाम अंकित बताया है. हालांकि उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपना आईकार्ड तक दिखा रहा है. वह सफेद ऑल्टो कार से मतदान केंद्र में आया था और कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था, साथ ही लाल बत्ती भी लगी थी. उसके पास से फर्जी आईकार्ड भी था, जिसे दिखाकर वह मतदान केंद्र की जांच करने जा रहा था. पूरा मामला हापुड़ कोतवाली देहात के एलएन पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र के पास का है.

ये भी पढ़ें-बंगाल में मतदान केंद्र पर ही भिड़ गए भाजपा सांसद और TMC कार्यकर्ता, अमरावती में बोलीं नवनीत राणा-“हनुमान चालीसा का पाठ कर के निकली हूं”

इस घटना को लेकर एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रोगी बताया जा रहा है. फिलहाल, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही. उन्होने ये भी बताया कि उसकी कार से तमाम फर्जी आईकार्ड मिले हैं. गिरफ्तार होने के बाद पूछताछ में अंकित ने बताया कि वह हापुड़ में पोलिंग बूथ पर CBI इंस्पेक्टर बनकर लाल बत्ती लगी कार से फ्रॉड पोलिंग बूथ चेक करने पहुंचा था. पुलिस पूछताछ में उसने ये भी कहा कि ये एरिया उसकी विधानसभा क्षेत्र में आता है इसलिए अपनी ड्यूटी निभाने आया था. बता दें कि आज लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण के तहत यूपी के हापुड़ जिले में मतदान हो रहा है. इसके अलावा गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, अमरोहा और अलीगढ़ में भी वोटिंग जारी है. इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है.

इस तरह पकड़ा गया फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर

दरअसल शख्स कार में लाल-नीली बत्ती लगाकर मतदान केंद्र पहुंचा था और वह ये भूल गया कि लाल–नीली बत्ती का कल्चर खत्म हो चुका है. इसी पर पुलिस का शक गहरा हो गया और जैसे ही कुछ एक सवाल उससे किए गए उसकी पूरी पोल खुल गई और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई है. बतादें कि उसने खुद को बचाने के लिए पहले पुलिस को अपना फर्जी आईकार्ड भी दिखाया. बावजूद इसके वह पकड़ा गया. फिलहाल पुलिस अब ये जानने की कोशिश कर रही है कि वह आखिर मतदान केंद्र में करने क्या आया था और इसके पीछे किसका हाथ है. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि वह मानसिक रोगी है. अगर ऐसा है तो भी उसके पास कार, वर्दी और फर्जी आईकार्ड का उसने बंदोबस्त कैसे किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

6 minutes ago

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

48 minutes ago

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

1 hour ago

NDA हुआ ‘संपूर्ण’ तो INDIA हुआ कमजोर? 2 साल में 4 दल जुड़े, 2 दल छूटे, अब 39 बनाम घटता कुनबा

शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में घर वापसी से बीजेपी को पंजाब में नई ताकत…

1 hour ago

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…

1 hour ago