चुनाव

Lok Sabha Election-2024 Result: मतगणना से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया हवन, प्रत्याशी पहुंच रहे मंदिर, कंगना ने घर पर की पूजा, दिल्ली में भी तैयारी शुरू-Video

Lok Sabha Election-2024 Result: आज देश के लिए बड़ा दिन है, क्योंकि शाम तक लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ जाएंगे और ये साफ हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी? हालांकि जीत की पूरी उम्मीद के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है. कहीं लड्डू बनने लगे हैं तो कहीं भाजपा कार्यालय सज कर तैयार हो गए हैं तो वहीं मतगणना से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन भी शुरू कर दिया है और मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद भी ले रहे हैं.

 

इसी बीच दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर भी तैयारी शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पूड़ियां बनती हुई दिखाई दे रही हैं. इसी बीत मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी दिखाई दे रही है. चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की है और भगवान से जीत का आशीर्वाद मांगा है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election-2024 Result: कहीं दूधिया रोशनी से नहाए भाजपा कार्यालय तो कहीं इतने किलो लड्डू बनकर हुए तैयार, Video वायरल

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भी तैयारी तेज

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के लिए भाजपा मुख्यालय दिल्ली में तैयारियां शुरू कर दी गई है. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली है.

खंडवा में बीजेपी प्रत्याशी ने की पूजा

मध्य प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा में पूजा-अर्चना की. मतगणना से पहले उन्होंने कहा, “आज मंगलवार और आज सबका मंगल होगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे देश का भी मंगल हो रहा है. भगवान का आर्शीवाद हम पर है. पूरा विश्वास है कि ऐतिहासिक जीत होगी और 400 पार का नारा पूरा होगा.

 

बांसुरी स्वराज भी पहुंचीं मंदिर

मतगणना से पहले नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज भी मंदिर पहुंची हैं. उन्होंने सुबह-सुबह दिल्ली में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में पूजा-अर्चना की है.

कंगना ने घर पर की पूजा

मतगणना के बीच हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत ने अपने आवास पर पूजा की और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

23 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

38 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

48 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

56 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago