मीसा भारती और रोहिणी आचार्य.
RJD Released List of 22 Candidates: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने मंगलवार देर शाम 22 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. लिस्ट में लालू यादव की दोनों बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य का नाम भी शामिल हैं. पहली बार चुनावी रण में उतरीं रोहिणी आचार्य अपने पिता की सीट रही सारण से प्रत्याशी बनाई गई हैं. वहीं मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से एक बार फिर मैदान में हैं. यहां देखें आरजेडी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट-
आरजेडी ने पुर्णिया से बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है. जबकि इस सीट से कुछ दिनों पहले कांग्रेस में वापसी करने वाले पप्पू यादव ने भी नामांकन दाखिल किया है. बता दें कि गठबंधन के सीट बंटवारे में पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में है. ऐसे में कांग्रेस बार-बार पप्पू यादव से नामांकन वापस लेने को कह रही है. बता दें कि सारण में रोहिणी आचार्य का मुकाबला भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से होगा. वहीं पाटलिपुत्र से मीसा भारती पूर्व मंत्री और सांसद राम कृपाल यादव को चुनौती देगी.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…