खेल

IPL 2024, PBKS vs SRH Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, पंजाब किंग्स को उसके घर में हराया

IPL 2024, PBKS vs SRH Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 23वें मैच में (मंगलवार, 09 अप्रैल) को ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को दो रन से हरा दिया. इसी के साथ हैदराबाद की टीम ने अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली. पांचवें मुकाबले में सनराइजर्स की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने 37 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं गेंदबाजी के दौरान एक विकेट भी चटकाए.

हैदराबाद ने पंजाब को 2 रन से हराया

पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान मल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 182 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 183 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में पंजाब कि टीम इतने ही ओवर में 6 विकेट गंवाकर 180 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा.

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रभसिमरन सिंह, नाथन एलिस, तनय त्यागराजन, राहुल चाहर, ऋषि धवन.

सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ऐडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, शादाब अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

इम्पैक्ट प्लेयर- उमरान मलिक, मयंक मार्कंडेय, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, PBKS vs SRH: घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को मिली पहली हार, रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की शानदार जीत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago