लाइफस्टाइल

गर्मी में फास्टिंग करते समय किन बातों का रखें ध्यान, Weight Loss या एक्सरसाइज करने में नहीं होगी कोई दिक्कत!

Diet Plan for Weight Loss: आजकल हेल्दी और फिट रहने के लिए लोग कई तरह की डाइट फाॅलो कर रहे हैं, इन्ही में कीटो और लिक्विड कई तरह की डाइट बहुत ट्रेंड मे हैं. आमतौर पर लोग वजन घटाने के लिए इस डाइट को फॉलो करते हैं. एक फास्टिंग होती है धर्म के आधार पर जैसे की किसी एक खास दिन या फिर नवरात्रि के दौरान की जाने का फास्टिंग और दूसरी जो लोग वजन कम करने या फिट रहने के लिए फास्टिंग करते हैं. जैसे कि आपने इंटरमिटेंट फास्टिंग का नाम तो जरूर सुना होगा. ज्यादातर लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करते हैं, लेकिन आपको गर्मियों में इसके दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

हाइड्रेटेड रहें

डाइटिशियन निकिता यादव का कहना है कि आपको हमेशा ये ध्यान रखना है की आप वजन कम करने और फिट रहने के लिए फास्टिंग कर रहे हैं. ऐसे में हाइड्रेशन का ध्यान रखें. इसके लिए पानी पीते रहें साथ ही किसी ने किसी तरह का हेल्दी लिक्विड लेते रहें.

ज्यादा धूप में न निकलें

ज्यादा तेज धूप में बेवजह बाहर निकलने से बचना चाहिए. क्योंकि इससे आपको सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए जरूरत हो तभी धूप में जाएं. साथ ही बाहर जाते समय अपने साथ छाता और पानी की बोतल जरूर लेकर जाएं.

नींबू पानी पिएं

गर्मियों के मौसम में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए नींबू पानी पीना एक बेहतर ऑप्शन हैं. इससे आपके शरीर का पीएच संतुलन सही बना रहेगा. साथ ही ये पाचन कार्य को सही से काम करने में मदद कर सकता है. लेकिन बस ध्यान रखें की हर चीज का सेवन सीमित मात्रा में करना ही सही रहता है.

आराम करें

फास्टिंग करने के दौरान आपके शरीर में कमजोरी आ सकती है जिसकी वजह से आपको थकावट महसूस हो सकती है. सकती इसलिए आपको इस समय आराम करना चाहिए. लेकिन थकावट और कमजोरी लगातार महसूस होना आपकी सेहत के लिए सही नहीं होता है. इसलिए डाइट पर ध्यान दें. अगर किसी भी तरह की परेशानी हो रही है, तो एक्सपर्ट से संपर्क करें. साथ ही बिना एक्सपर्ट सलाह के किसी भी तरह की डाइट और फास्टिंग रूल नहीं फॉलो करना चाहिए.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

27 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago