चुनाव

लोकसभा चुनाव लड़ने उतरीं श्रीकला का पर्चा खारिज, परिजनों का दावा- उन्हें षड्यंत्र के तहत हटाया गया

उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने उतरीं श्रीकला धनंजय सिंह का पर्चा खारिज हो गया. उन्होंने राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी बसपा से नामांकन किया था. पर्चा खारिज होने पर उनके करीबियों ने विरोधियों पर निशाना साधा है. धनंजय सिंह के एक परिजन के मुताबिक, श्रीकला के नामांकन के समय मात्र एक प्रस्तावक संतोष तिवारी रहे, क्योंकि ऐसा निर्वाचन गाइडलाइन में भी है. यदि वह निर्दलीय होतीं तो उनके 10 प्रस्तावक होते. इससे तस्वीर साफ हो जाती है कि उनका पर्चा खारिज हुआ. यह दावा धनंजय सिंह के राजनीतिक प्रवक्ता अशोक सिंह ने भी किया है.

धनंजय सिंह के पिता एवं पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने कहा, “धनंजय सिंह की खातिर श्रीकला का टिकट बहन मायावती ने मेरे सामने फाइनल किया था, बाद में षड्यंत्र के तहत काट दिया गया, और बसपा घनश्याम खरवार ने आक्षेप इन्हीं पर लगाए कि टिकट वापस ले लिया. दरअसल, उनके जरिये पार्टी की हार का डर बाहर आया है.”

उन्होंने कहा कि खरवार के डर का परिणाम इसी महीने मिलेगा भी, तब साबित होगा कि धनंजय का प्रभाव जौनपुर की दोनों सीटों और पूर्वांचल में क्या है? इसमें षड्यंत्रकारी मुँह के बल गिरे नजर आएंगे. अशोक सिंह ने कहा कि अब दो दिन बाद जौनपुर की राजनीति में धनंजय सिंह नए तेवर, कलेवर में नज़र आएंगे, वह अपने समर्थकों-कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करके कुछ बड़े कदम उठाएंगे.

ये भी पढ़ें- बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश को राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाने का फैसला वापस लिया, बताई ये वजह

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 minute ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

6 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

32 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

35 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago