बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा.
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. इस सीट पर हमेशा से कांग्रेस का कब्जा रहा, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के इस किले में सेंध लगा दी, या फिर यूं कहें कि किले को ही ढहा दिया. यहां पर पिछले चुनाव में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था. स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को करारी शिकस्त देते हुए ये सीट बीजेपी की झोली में डाल दी थी.
अब 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी इस सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने वायनाड सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. इसी बीच अब अटकलें तेज हो गई हैं कि कांग्रेस अमेठी से प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को टिकट दे सकती है.
इन कयासों के बीच रॉबर्ट वाड्रा का एक बयान भी आया है. उन्होंने कहा है कि मेरे लिए यह मांग आ रही है कि मैं अमेठी को या देश के किसी भी कोने का प्रतिनिधित्व करूं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर मैं सांसद बनने का फैसला करता हूं तो अमेठी के लोग मुझसे अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद करते हैं. वर्षों तक गांधी परिवार ने रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में कड़ी मेहनत की. अमेठी के लोग वास्तव में वर्तमान से परेशान हैं संसद सदस्य, उन्हें लगता है कि उन्होंने उन्हें चुनकर गलती की है.”
यह भी पढ़ें- “मुस्लिम लीग के वोट चाहिए, लेकिन झंडा नहीं”, जानें, राहुल गांधी पर सीएम विजयन ने क्यों बोला हमला
रॉबर्ट वाड्रा ने ये भी कहा कि अमेठी की जनता को अहसास हो चुका है कि उन्होंने स्मृति ईरानी को चुनकर गलती की है. अब यहां की जनता भी चाहती है कि गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव मैदान में उतरे. ये लोग कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…