चुनाव

Lok Sabha Elections-2024: पीएम मोदी की जारी है ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा, पीलीभीत पहुंचने से पहले बोले- “भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक…”

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने पूरी बागडोर सम्भाल रखी है. पीएम मोदी लगातार देश भर के तमाम हिस्सों में चुनावी जनसभा कर रहे हैं तो वहीं सीएम योगी भी लगातार उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में पहुंचकर जनता से सीधे मुखातिब हो रहे हैं. इसी क्रम में आज पीएम मोदी पीलीभीत पहुंचेंगे और जनता को सम्बोधित करेंगे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री का विशेष विमान सुबह साढ़े 10 बजे बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचेगा और फिर यहां से पीएम हेलीकॉप्टर के जरिए पीलीभीत पहुंचेंगे.

पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुबह से ही पीलीभीत में जनसभा स्थल पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है. तो वहीं मंच पर पूरी व्यवस्था कर दी गई है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे. कार्यक्रम का आयोजन पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होगा. इसके बाद यहां से सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ रामपुर जाएंगे और यहां वे भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद हापुड़ के लिए जाएंगे. बता दें कि इस बार पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को दिया गया है. यहां की जनता पीएम का बेसब्री से इंतजार कर रही है.

ये भी पढ़ें-PM मोदी के लिए मुस्लिम महिला ने बनाई 56 इंच की बांसुरी, कौन हैं हिना परवीन जिन्हें है पीएम से मिलने का इंतजार

लगातार विजयी रथ पर सवार भाजपा इस बार भी केंद्र की सत्ता में भारी मतो से आने का दावा कर रही है तो वहीं लगातार विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा के विजयी रथ को रोकने का तिकड़म भिड़ा रहे हैं. इस बार पीएम मोदी ने 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. माना जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है क्योंकि यहां पर अन्य राज्यों की अपेक्षा लोकसभा की सबसे अधिक सीटें (80) हैं. तो वहीं इस बार भाजपा ने यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है. पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी का कहना है कि इस बार फिर से भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी. तो वहीं सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर जनता एकत्र होने लगी है. पीएम मोदी का पीलीभीत में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

पीएम ने कही ये बात

पीलीभीत पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कहा है,” देशभर के मेरे परिवारजनों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक बनाने की ठान ली है. लोकतंत्र के उत्सव के इस माहौल में आज उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और मध्य प्रदेश के बालाघाट की जनसभाओं में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिलेगा.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago